महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक संपन्न।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जिले मे संपन्न हुए क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक कार्यक्रम मे सभी क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारियों के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष कार्यकाल के सफलता पूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे महिला मोर्चा को बधाई देते हुई राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं का योगदान के बारे मे चर्चा की।
2024 लोकसभा मे उत्तर प्रदेश मे 80 में 80 सीटें जीतने का विश्वास दिलाया। आगामी कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया प्रकाश पाल ने महिलाओ को मुख्य धारा से जोड़ते हुए कहा महिलाये अगर चाह ले तो अकेले ही पार्टी और समाज को ऊंचाइयों पे ले जय सकती है।सभी महिलाओ को राज्य सभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा संगठन बनने के बाद काफी उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा गठन का सफर समझाया।
मुख्य अतिथि के रूप मे बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य प्रदेश महामंत्री विजया तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, आज महिलाएं घर से लेकर कार्यक्षेत्र औद्योगिक राजनीति यहां तक कि देश की सीमाओं तक में तैनात है। नई नई टेक्नोलॉजी लाकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है, पूरा विश्व देश की अखंडता व विकास की सराहना कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री जयंती वर्मा, अंजलि सेंगर, मनीषा शुक्ला, लेखा, जयंत, मोना शुक्ला, सौम्या चौहान, अपर्णा दुबे, सुमन तिवारी, प्रीति जायसवाल, लक्ष्मी श्रीवास्तव, रिजवाना, संगीता शर्मा, सुषमा चौहान, सुनीता राजपूत, सुमन शर्मा, अनूप सक्सेना, अपर्णा दुबे, श्रद्धा व 17 जिलों की जिलाध्यक्ष मौजूद रही।
|