होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. साथी के साथ मारपीट से उत्तेजित विभाग के अन्य कर्मचारी पहुँचे कोतवाली दी तहरीर,मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मक्का पुरवा का ।
  2.      
  3. मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर बायरल।
  4.      
  5. विभाग के इस बसूली अभियान में ग्रामीण ने विभाग के कर्मचारी से की मारपीट।
  6.      
  7. विभाग की टीम बिजली बिल के बकाया भुगतान के लिए गाँव चला रही चेकिंग अभियान।
  8.      
  9. कन्नौज-बिजली विभाग की टीम से ग्रामीण ने की मारपीट ।
  10.      
  11. जिला कलेक्ट्रेट में सौंपा गया मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन।
  12.      
  13. हत्यारों की गिरफ्तारी, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग।
  14.      
  15. कन्नौज तहसील से कलेक्ट्रेट तक बार काउंसिल ऑफ उत्तर भारत का प्रदर्शन।
  16.      
  17. कन्नौज - कासगंज में महिला अधिवक्ता के अपराह्न के बाद हत्या मामले में अधिवक्ताओं का आक्रोश।
  18.      
  19. जांच में दोषियों को बख्शा नही जाएगा- सीएमएस
  20.      
  21. कन्नौज- तेज बुखार से मासूम की मौत, परिजनों में आक्रोश,परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
  22.      
  23. मामला एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले के थाना ठठिया के बहसुइया गांव/कानपुर नगर के अरौल के 210.500 प्वाइंट कट का
  24.      
  25. लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर लोडर की टक्कर से टूरिस्ट बस खंदक में उतरी लोडर सवार पति-पत्नी सहित तीन घायल
  26.      
  27. कन्नौज- कन्नौज में टला बड़ा हादसा
  28.      
  29. शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए आदेशित किया ।
  30.      
  31. तत्काल गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया ।
  32.      
  33. गूगल मीट के माध्यम से दिए एस पी अमित कुमार आनन्द ने निर्देश ।
  34.      
  35. फरियादियों की समस्या के समाधान के लिए संबंधित प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष को दिए निर्देश
  36.      
  37. कन्नौज -एसपी अमित कुमार आनन्द ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की सुनी समस्याएं।
  38.      
  39. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  गुरु कृपा बिना चौरासी लाख योनियों मे भटक रहे जीव का उद्धार संभव नही
 
गुरु कृपा बिना चौरासी लाख योनियों मे भटक रहे जीव का उद्धार संभव नही
Updated: 7/3/2023 11:46:00 PM By Reporter- praduman panday

गुरु कृपा बिना चौरासी लाख योनियों मे भटक रहे जीव का उद्धार संभव नही

हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी काशी मे गुरुपूर्णिमा के पावन दिवस पर शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में सुबह से ही गुरु चरणों मे अपनी श्रद्धा निवेदित करने हेतु भक्तों का तांता लगा रहा।काशी सहित आस पास के जिले व प्रदेशों के भक्तों ने भी श्रीविद्यामठ पहुंच कर गुरुचरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
गुरुपूर्णिमा महोत्सव में शामिल वक्ताओं व भक्तों ने एक स्वर से कहा कि गुरु कृपा के बिना चौरासी लाख योनियों में भटक रहे जीवों का कल्याण सम्भव नही।भगवान शिव समान प्रतापी व्यक्ति भी गुरुकृपा के बिना इस भवसागर को पार नही कर सकता।गुरु अपने शिष्यों के अंदर के अज्ञान रूपी प्रकाश का हरण कर उसके स्थान पर ज्ञान रूपी प्रकाश को भर देते हैं।
*ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका का हुआ पूजन
मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय,ब्रम्हचारी भृतानंद,बसंत राय,अर्चना शर्मा ने संयुक्त रूप से परमाराध्य परमधर्माधीश अनंतश्रीविभूषित उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के चरण पादुका का सविधि पूजन कर महाराजश्री के चित्र का आरती कर पुष्प,फल व नैवेद्य समर्पित किया।चरण पादुका पूजन आचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय,पं दीपेश दुबे,पं अभिषेक दुबे,पंमहेश कुलकर्णी व पं किरण कुमार ने सम्पन्न कराया।*महिलाओं ने गाया मंगल गीत व किया भजन कीर्तन*
गुरुपूर्णिमा महोत्सव में सावित्री पाण्डेय,माधुरी पाण्डेय,नीलम पाण्डेय,नीलम दुबे,पूनम शुक्ला,ब्रम्हबाला शर्मा,दुर्गेश नंदिनी पाण्डेय, सुनीता श्रीवास्तव,रिंकी सिंह,प्रेमलता मिश्रा आदि महिलाओं के नेतृत्व में मंगल गीत,भजन कीर्तन गाकर आयोजन स्थल पर अद्भुत माहौल बना दिया।
*शहनाई व तबला वादन किया गया
गुरुपूर्णिमा महोत्सव में महेंद्र प्रसन्ना ने अपने संगत कलाकारों क्रमशः मालचन्द्र,गणेश,प्रभात प्रसन्ना संग शहनाई,तबला व शौर्य मंडल का वादन कर उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री:- डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी,हजारी कीर्ति शुक्ला,हजारी सौरभ शुक्ला,सुनील शुक्ला,सदानंद तिवारी,श्रीप्रकाश पाण्डेय,अजित मिश्रा,रमेश पाण्डेय,शिवानंद तिवारी,आशीष गुप्ता,रविन्द्र मिश्रा,अजित मिश्रा,दिनेश पाण्डेय,रामचन्द्र सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से सम्मलित थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बाबा दरबार से गूंजा- जागें, त्यागें पॉलीथिन
संपूर्ण भारत में की जाएगी गोध्वज स्थापना भारत यात्रा - ब्रह्मचारी मुकुंदानंद
भजन संध्या में नामचीन कलाकारों ने बाबा दरबार में लगाई हाजरी
कैबिनेट मंत्री ने निशुल्क टूल किट का किया वितरण
सपा अध्यक्ष ने कन्नौज की जनता के लिये जारी किया सार्वजनिक नम्बर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :