होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  खेल  »  टी 20 लीग में प्रतिभाग करने वाली पूरी टीम ने जीत की भरी हुंकार
 
टी 20 लीग में प्रतिभाग करने वाली पूरी टीम ने जीत की भरी हुंकार
Updated: 8/28/2023 9:55:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

टी 20 लीग में प्रतिभाग करने वाली पूरी टीम ने जीत की भरी हुंकार |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | समाविष्ट एनर्जी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की फ्रेंचाइजी टीम नोएडा सुपर किंग्स ने कानपुर के होटल  में अपनी जर्सी के अनावरण के साथ ही खिलाड़ियों की सूची जारी की।
नोएडा सुपर किंग्स के खिलाड़ियों और उनके फैंस में उत्साह भरने के लिए टीम प्रबंधन ने शानदार थीम सॉन्ग को भी लॉन्च किया। इस अवसर पर नोएडा सुपर किंग्स के कप्तान नितीश राणा की अगुवाई में आफिशियल जर्सी पहने पूरी टीम ने जीत के लिए हुंकार भरी। इस दौरान टीम के  अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। नोएडा सुपर किंग्स इस लीग में 30 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाने वाले उद्घाटन मुकाबले में कानपुर सुपर स्टार्स  के खिलाफ मुकाबले से अभियान की शुरुआत करेगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान समाविष्ट एनर्जी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के ओनर आनंद कनौडिया ने अपनी टीम में खिलाड़ियों का परिचय देते हुए कहा कि “ हमारी टीम में अनुभवी और युवा प्रतिभाओं को जगह दी गई है जो निश्चित रूप से टीम को संतुलन और मजबूती देंगे। हम इस लीग में अपना सफर जीत के साथ शुरू करने को लेकर उत्साहित है। हमारी जर्सी टीम की भावना, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है”। नोएडा सुपर किंग्स टीम में नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, सौरभ कुमार, समर्थ सिंह, अल्मास शौकत, प्रशांत वीर, आदित्य शर्मा, नमन तिवारी, कुणाल त्यागी, अर्जुन भारद्वाज, किशन, शिवेन मल्होत्रा, शांतनु, ओशो मोहन, चैतन्य पाराशद, मोहम्मद जावेद, मनीष सोलंकी, रोहित द्विवेदी, निलोपलेंदु प्रताप, और तरुण पावडिया शामिल है।
यूपी टी 20 लीग के आयोजन के साथ ही उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों की कतार में खड़ा हो जाएगा जो अपने खिलाड़ियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए टी 20 लीग का आयोजन करा चुके है। इस लीग की शुरुआत 30 अगस्त से कानपुर में होगी जिसमें प्रदेश की 6 फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। नोएडा सुपर किंग्स का शेड्यू 30 अगस्त : नोएडा बनाम कानपुर : शाम 7.30 बजे 1 सितंबर: नोएडा बनाम गोरखपुर : शाम 7.30 बजे 2 सितंबर : नोएडा बनाम लखनऊ : दोपहर 3.30 बजे 5 सितंबर : नोएडा बनाम मेरठ : दोपहर 3.30 बजे 6 सितंबर : नोएडा बनाम काशी : दोपहर 3.30 बजे 7 सितंबर : नोएडा बनाम कानपुर 3.30 बजे, 8 सितंबर : नोएडा बनाम गोरखपुर : शाम 7.30 बजे 10 सितंबर: नोएडा बनाम लखनऊ : दोपहर 3.30 बजे 11 सितंबर : नोएडा बनाम मेरठ : शाम 7.30 बजे 14 सितंबर : नोएडा बनाम काशी बनाम : शाम 7.30 बजे |


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के अभिभावकों को किया गया सम्मानित
डीएम-एसपी ने लिया स्पोर्ट स्टेडियम का जायजा
43 प्रतिभावान खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन,सफल प्रतिभागी पुरस्कृत
यूपी लीग टी-20 मैच आयोजन की तैयारियों पर डीएम ने बैठक कर दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :