होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  दक्षिणी विधानसभा में "मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकली विशाल कलश यात्रा
 
दक्षिणी विधानसभा में "मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकली विशाल कलश यात्रा
Updated: 9/14/2023 10:35:00 AM By Reporter- praduman panday

दक्षिणी विधानसभा में "मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकली विशाल कलश यात्रा
*विधायक नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा किया मिट्टी/अक्षत
*क्षेत्र के नागरिकों ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अर्पित किया अक्षत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी :-मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत वाराणसी शहर दक्षिणी में आज विशाल अमृत कलश यात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक डा नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में दक्षिणी विधानसभा के हजारों कार्यकर्ताओं ने इस विशाल यात्रा में प्रतिभाग कर अमृत कलश में मिट्टी/अक्षत इकट्ठा किया। कलश यात्रा क्षेत्र के गोदौलिया से प्रारंभ हुई , जहां जगह जगह लोगों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, कलश पात्र में अक्षत अर्पित कर देश के बलिदानों के श्रद्धा सुमन अर्पण किया। श्री काशी विश्वनाथ धाम के ट्रस्टी सदस्य बृजभूषण ओझा तथा अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकरपुरी ने भी यात्रा का स्वागत कर कलश में अक्षत अर्पित किया। सम्पूर्ण यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे से समूचा क्षेत्र गूंज उठा।दिल्ली में बनने वाले अमृत वन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे मिट्टी संग्रह अभियान के तहत जिस घर में मिट्टी उपलब्ध नहीं है वहां से एक मुट्ठी चावल या पांच तुलसी का पत्ता लिया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पीएम मोदी के आह्वान पर बीजेपी के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।इस विशेष अभियान के तहत आज वाराणसी के दक्षिणी विधानसभा में विधायक डा नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा घर-घर जाकर मिट्टी/अक्षत संग्रह का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से लोकसभा प्रभारी अश्विनी त्यागी जी तथा भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल उपस्थित रहे।गत बुधवार (9 अगस्त) से 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान शुरू किया गया है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा. इस अभियान की घोषणा पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान की थी. 30 जुलाई को प्रसारित हुए मन की बात कार्यक्रम के 103वें प्रसारण में पीएम मोदी ने कहा था कि इस अभियान के दौरान वीरों को याद करने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा. बता दें कि इस साल 15 अगस्त को देश की आजादी के 77 साल पूरे हुए है। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पिछले साल केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हर घर तिरंगा अभियान' चलाया था. जिसमें देशभर में हर घर की छत पर तिरंगा नजर आया था. वहीं इस साल देशवासी 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के साथ आजादी का महत्सव मना रहे हैं। विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने इस अभियान का उद्देश्य भारत के वीर सपूतों को आजादी के मौके पर याद करना है बताया। उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया । उनकी स्मृति में अमृत सरोवरों के निकट ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम स्थापित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि हमारे वीर पुरुषों और महिलाओं के सम्मान में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान शुरू किया जाएगा.उक्त यात्रा में दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्तों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागण मनीष कपूर, डा वीरेन्द्र प्रताप सिंह, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, आत्मा विशेश्वर, नीरज जयसवाल, डॉ.पवन शुक्ला,अशोक यादव मंडल अध्यक्ष गण नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, संदीप चौरसिया, पार्षद गण नरसिंह दास, इंद्रेश सिंह, कनकलता मिश्र, संजय केशरी, अनंत राज गुप्ता, अमरेश उमंग, अभिजीत भारद्वाज, रोहित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
टीएसएच व पर्यावरण पर शहर को मिला देश में तीसरा स्थान।
यूनिपोल के जरिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय
पीएम मोदी के जन्मदिन पर 73 क्षय रोगियों में हुआ पोषण पोटली का वितरण
साहू वैश सभा ने तीज के पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बाटी साड़ी
वृक्षा रोपड़ के उपरान्त कब्रिस्तान की सफाई के लिये किया श्रमदान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :