होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  श्री गुरूनानक देव जी महाराज का 554 वाँ प्रकाशोत्सव बडी धूम-धाम व उल्लास से गुरुद्वारा,गुरूबाग में मनाया गया
 
श्री गुरूनानक देव जी महाराज का 554 वाँ प्रकाशोत्सव बडी धूम-धाम व उल्लास से गुरुद्वारा,गुरूबाग में मनाया गया
Updated: 11/27/2023 2:44:00 PM By Reporter- praduman panday

श्री गुरूनानक देव जी महाराज का 554 वाँ प्रकाशोत्सव बडी धूम-धाम व उल्लास से गुरुद्वारा,गुरूबाग में मनाया गया।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी।"सतगुरू नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ, ज्यो कर सूरज निकलया, तारे छिपे अन्धेर पलोवा”
सिक्ख धर्म के संस्थापक एंव जगत गुरु श्री गुरूनानक देव जी महाराज जी का 554वाँ प्रकाशोत्सव (गुरूपर्व) अलौकिक मान्यता के साथ विशेष उत्साह, जोश एवं श्रद्धा भाव के साथ गुरूबाग स्थित गुरुद्वारा में मनाया गया। इस पर्व पर गुरुद्वारे को झालरों व फूलो की मालाओ से भव्य तरीके से सजाया गया। इस विशेष पर्व पर की गई सजावट, पानी के फव्वारे, फूलों के पौधे एवं बेहद रौशनी से नहाया पूरा प्रागंण आकर्षण का केन्द्र रहा। देव दीपावली पर गुरुद्वारे में शाम 5:15 बजे दीपोत्सव हुआ। देव दीपावली गुरूनानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाशपर्व को समर्पित। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न घाटों पर बैनर लगाए गये।दिनांक 26/11/2022 सांयकाल कार्यकम समय 7.30 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक पंथ के महान हजूरी रागी- श्री दरबार साहिब वाले भाई अमनदीप सिंह जी व भाई जगतार सिंह जी जम्मू वाले गुरूबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। तत्पश्चात गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली को वाराणसी में छटा बहुत ही निराली होती है चारो ओर भक्ति, प्रकाश एंव खुशियों का सरोबार रहा।कार्यकम की शुरूआत दिनांक 27/11/2023 को प्रातः 3.45 से शहाना स्वागत गुरूघर की संगत ने फूलो की वर्षा कर, नाम सिमरन, पाठ सुखमनी साहिब, आसा दी वार कीर्तन, प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक गुरुनानक इंग्लिश मीडियम स्कूल गुरूबाग, गुरूनानक खालसा बालिका इण्टर कालेज, गुरूबाग एवं गुरूनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर की छात्रायें शबद गायन कर संगत को निहाल किया। प्रातः 10:00 बजे से गुरूद्वारे के मुख्य ग्रन्थी भाई रंजीत सिंह जी कथा द्वारा संगत को निहाल किया। प्रातः 11:00 बजे से 12:30 बजे तक भाई अमनदीप सिंह जी व दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक भाई जगतार सिंह जी शबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल कियासाथ ही साथ गुरू का अटूट लंगर भी बरताया गया।सांयकाल कार्यकम समय 7.30 बजे से लेकर रात्रि 1:00 बजे तक कार्यकम चलेगा जिसमें पंथ के महान हजूरी रागी- श्री दरबार साहिब वाले भाई अमनदीप सिंह जी व भाई जगतार सिंह जी जम्मू वाले व गुरूद्वारे के रागी जत्था भाई नरिन्दर सिंह जी शबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। पाठ साहिब की समाप्ति, अरदास साथ ही साथ गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।गुरूद्वारे के मुख्य ग्रन्थी भाई रंजीत सिंह जी एवं ग्रन्थी महंत सिंह जी ने गुरूद्वारे में उपस्थित सभी साध संगत व श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया व शुकाना अदा किया। भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर गुरूघर में मत्था टेका व गुरू घर की खुशियाँ प्राप्त की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण जी के साथ फूलों की खेली होली
जिलाधिकारी ने आनंदेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, दिए सुरक्षा के निर्देश
हर-हर…बम-बम के उद्घोष से गूंजे शिवालय
गुरुभक्तों ने की शंकराचार्य जी के छायाचित्र का सविधि पूजन
चातुर्मास व्रत पूर्ण,शंकराचार्य ने किया मुम्बई प्रस्थान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :