स्वरोजगार विषय पर छात्र छात्राओं का किया गया मार्ग दर्शन |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | दयानंद गर्ल्स महाविद्यालय में संगीत विभाग द्वारा संगीत के क्षेत्र में रोजगार सम्बन्धी चुनौतियाओं तथा नवीन संभावना विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका उददेश्य संगीत के विधार्थियों को शिखा उपरान्त रोजगार के क्षेत्र में क्या अवसर उपलब्ध है, इस विषय में जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम का संयोजन व विषय प्रवर्तन प्रो0 रूचिमिता पांडे के निर्देषन में उनके शोधार्थी राहुल सिंह द्वारा किया गया। प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन किया गया। प्रचार्या प्रो0 अर्चना वर्म, संगीत विभाग की विभागध्यक्ष प्रो0 संगीता श्रीवास्तव, प्रो0 वंदना निगम, अर्चना श्रीवास्तव, कृणेन्द्र श्रीवास्तव तथा विभाग के सभी सदस्य महाविधालय के सभी शिक्षिकाये व विभिन्न महाविधालयों से आये छात्र-छात्राए शामिल हुए। स्वरोजगार के विषय में भी विधार्थियों का मार्ग दर्शन किया गया।
|