दो दर्जन महिलाओं ने गांव में बाहरी व्यक्ति के आने की पुलिस से शिकायत की
-पुलिस ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।गांव में बाहरी व्यक्ति के आने जाने और महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत पुलिस से की।पुलिस ने महिलाओं को कार्यवाही का भरोसा दिलाया। सकरावा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने सकरावा निवासी माजिद अली पर गांव में एक महिला के घर आने जाने और गांव की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ से आजिज आकर पुलिस से शिकायत की।महिलाओं का आरोप है कि माजिद गांव की महिला के घर आता जाता है और गली में लड़कियों और महिलाओं को तमंचा दिखाकर छेड़छाड़ करता है और धमकाता है।महिलाएं जब इसका विरोध करती हैं तो उस महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देता है।पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर कार्यवाही का भरोसा दिलाया।