लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 लो टर्न आउट पर हुई कार्यशाला में चर्चा
U-डोर-टू-डोर गाड़ियों में वोट करने की अपील की जाये:नगर आयुक्त
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर निगम के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 (चुनाव का पर्व, देश का गर्व) के लिए लो टर्न आउट पर आयोजित चर्चा में प्रतिभाग किया। चुनाव के इस महापर्व के सम्बन्ध में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
कार्यशाला में चर्चा का मुख्य विषय में वोटिंग प्रतिशत किस तरह बढ़ाया जाये। इस पर चर्चा के दौरान निर्णय लेते हुए नगर निगम से अपेक्षित कार्यवाही के लिए नगर आयुक्त ने वक्तव्य देते हुए नगर निगम स्तर पर सम्बन्धित अधिकारियों को सभी डोर-टू-डोर गाड़ियों में वोट करने की अपील की जाये। जितने भी गृहकर के बिल है, उनमें बिल के पीछे वोट करने की अपील हेतु प्रिन्ट कराया जाये। नगर निगम में जितने भी करदाता के मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड है, उन सभी मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट करने की अपील की जाये। जितने भी विज्ञापन पट नगर निगम में पंजीकृत है, उनमें वोट करने की अपील का प्रकाशन कराया जाये। स्मार्ट सिटी द्वारा विभिन्न चौराहों पर जितने भी बीएमएस है, उनमें भी मतदान करने हेतु अनुरोध किया जाये। नगर के सभी कर्मचारियों को निर्देश दिये जाये कि अपने घरों के आसपास गोष्ठियॉ इत्यादि का आयोजन करते हुए नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान किये जाने हेतु प्रेरित करें। डूडा के स्वयं सहायता समूह को निर्देशित किया जाये कि उनके द्वारा भी घर-घर जाकर नागरिकों को मतदान करने हेतु अपील की जाये। जितने भी एनजीओ है, उनके कार्यकर्ताओं/कार्यकत्रियों को घर-घर भेजकर सभी को जागरूक करते हुए मताधिकार का प्रयोग किये जाने हेतु प्रेरित किया जाये।नगर निगम द्वारा जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मलिन बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाते हुए सभी को मतदान किये जाने हेतु प्रेरित किया जाये।