कांग्रेस छोड़ कर छह पार्षदों ने भाजपा का दामन थामा।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। पूर्व विधायक अजय कपूर के भाजपा में जाने के बाद से अटकलें लगाई जा रही थी, कि जल्दी ही नहर के दक्षिण में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वालों की लम्बी भीड़ आयेगी। कुछ इसी तरह का नजारा आज आया। जब 6 कांग्रेसी पार्षदों समेत कई बड़े कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी पद से इस्तीफा देकर लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कानपुर पहुंचने के बाद अजय कपूर समेत सभी पार्षदों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की।
पार्षदों के अलावा यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे उमंग शुक्ला, अजय कपूर के करीबी और गोविंद नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अंबुज शुक्ला और कुछ समय पहले ही पहले बसपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले संदीप शर्मा जैकी और सचिन त्रिपाठी भी हैं। संदीप ने किदवईनगर और सचिन ने गोविंदनगर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। पार्टी से इस्तीफा देने वाले पार्षदों में सब्जी मंडी किदवईन की शालू कनौजिया, अंजुली दीक्षित, सरोज चड्ढा, सुधीर यादव, अमित जायसवाल, अनिल यादव शामिल हैं। इन चारों पार्षदों को अजय कपूर का करीबी माना जाता है। इसके अलावा शालू कनौजिया के पति और पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया, गुजैनी के पूर्व पार्षद आदर्श दीक्षित, गोविंदनगर दक्षिण से पार्षद पुत्र नीरज चड्डा ने भी पार्टी क प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।