कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 134 वॉ जयंती मनाई
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।कांग्रेस कमेटी ने आज भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई।शहर में स्थित नसरापुर में पहुंचकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने बाबा साहब और उनके बनाए संविधान को लेकर संबोधन दिया।दिनेश पालीवाल ने कहा डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिभा के असीम धनी व्यक्ति थे।उनके जीवन गाथा को हमें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।उनके जीवनी पर प्रकाश अगला डालते हुए पालीवाल ने कहा उनका जन्म 14 अप्रेल 1891 को मध्यप्रदेश के एक दलित परिवार में हुआ था।उस समय स निम्न जाति के लोगों को सामाजिक वहिष्कार, अपमान और भेदभाव का सामना करना पड़ता था।उस कठिन भीष्म परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी और डटकर चुनौतियों का सामना किया जो सारी दुनिया में नाम सम्मान के साथ लिया जाता है।आज हमें गर्व इस बात का है कि हम उस देश के वासी हैं।पालीवाल जी ने आगे कहा वे पेशे से विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद्, दार्शनिक, समाजशास्त्री, धर्मशास्त्री, लेखक, पत्रकार व मानवविज्ञानी इत्यादि थे।अर्थात उनके ज्ञान की बखान करना सूर्य को दीपक दिखाने के बराबर है।उन्हें मरणोपरांत निम्नलिखित देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।इस मौके पर रीना सिंह ,एहसान उल हक खान,घनश्याम यादव ,कमरुद्दीन खान ,रामकृष्ण राजपूत,अशोक कनौजिया,चौधरी वीर सिंह,राम भरोसे कमल,सत्य प्रकाश शर्मा,आशुतोष त्रिपाठी,मोहित सिंह, राकेश कुमार मौजूद रहे।