विकसित भारत के लिए भाजपा ने लांच किया संकल्प पत्र
-प्रेस वार्ता कर गिनाई उपलब्धियां
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज 'विकसित भारत' के लिए अपना संकल्प
पत्र लॉन्च किया है जिसको लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सोमवार को मकरंद नगर स्थित भाजपा सांसद कार्यालय पर प्रेसवार्ता की गई। प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई ने संकल्प पत्र के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में हर क्षण भारत को श्रेष्ठ बनाने की दिशा में कार्य किया है।संकल्प पत्र के माध्यम से अब 2047 तक भारत को विकसित बनाने का रोडमैप लाया गया है। सरकार बनने पर गरीब परिवारों के लिए निश्शुल्क राशन योजना जारी रहेगी।जन औषधि केंद्रों पर 80 प्रतिशत छूट के साथ दवा देना जारी रहेगा। केंद्रों का विस्तार भी किया जाएगा। इसके अलावा मध्यम वर्ग, नारी सशक्तीकरण, युवाओं को अवसर, वरिष्ठ नागरिकों की वरीयता, किसानों को सम्मान, मत्स्य पालक परिवारों की समृद्धि, श्रमिकों का सम्मान, एमएसएमई व छोटे व्यापारियों व विश्वकर्माओं का सशक्तिकरण, दिव्यांगों की प्राथमिकता, आवास योजना आदि पर कार्य किया जाएगा।इसके अलावा भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने, विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने, विरासतों को संजोने, सुशासन, स्वस्थ भारत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलों का विकास, तकनीक व नवाचार का विकास के अलावा पर्यावरण अनुकूल भारत बनाने को लेकर कार्य किया जाएगा।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु,रामवीर कठेरिया, जिला मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा, हरिवक्श सिंह रहे।