होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कन्याओं के पैर पूजन कर किया गया नौ देवियों का पूजन अर्चन
 
कन्याओं के पैर पूजन कर किया गया नौ देवियों का पूजन अर्चन
Updated: 4/17/2024 3:27:00 PM By Reporter-

कन्याओं के पैर पूजन कर किया गया नौ देवियों का पूजन अर्चन
-जिले भर में वासंतिक नवरात्रि के पूजन के साथ मनाया गया राम जन्मोत्सव
-मंदिरों में दर्शन करके मांगी गई सुखसंवृधि,चढ़ाये गये जवारे
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।बासंतिक नवरात्रि के अंतिम और नवें दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री के पूजन अर्चन के साथ भगवान राम का जन्मोत्सव भी कन्नौज,तिर्वा,छिबरामऊ, गुरसहायगंज सहित जिले भर में धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बुधवार को नवरात्रि के नवें दिन मंदिरों से लेकर घर घर में माता रानी का पूजन अर्चन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में महिला पुरुष भक्तों की भारी भीड़ नजर आई।मंदिरों में दर्शन के उपरांत घरों में देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन अर्चन भी किया गया।कन्याओं को भोग कराने के पूर्व विधि विधान से सबसे पहले कन्याओं के पैर धुल कर माथे पर तिलक किया गया।इसके बाद कहीं खीर पूड़ी,तो कहीं जलेवी, केला,फल और पकवानों का भोग लगाकर कन्याओं को खिलाकर लोगों ने अपना व्रत पूर्ण किया।देवी स्वरूप कन्याओं को माथे पर चुनरी पहनाकर उपहार भी दिये गये।घरों से लेकर मंदिरों तक में पूजन का यह सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा।घरों और मंदिरों में देवी के साथ कन्याओं को भोग संपन्न कराने के साथ ही भक्तों ने अपना व्रत पूर्ण किया।पूजन अर्चन के दौरान सभी की सुख समृद्धि की मंगलकामना भी की गई।मंदिरों में नौ दिन व्रत करने वाले श्रद्धालुओं ने अपने अपने जवारों को भी माता के मंदिर ले जाकर चढ़ाये।इसी के साथ नवरात्रि का समापन हुआ।नवरात्रि के साथ साथ बुधवार को रामनवमी का पावन पर्व होने के चलते जगह-जगह भंडारे का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद चखा।तिर्वा में प्लाजा मार्केट, डम्मरपुर में आयोजित भागवत कथा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।इसके अलावा किले भर में अन्यत्र जगहों पर भंडारे के आयोजन किये गये,जहां भक्तों ने प्रसाद गृहण किया।जिले भर में रामजन्मोत्सव भी धूम धाम से मनाया गया।प्रभु को भोग लगाने के साथ ही जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।तिर्वा नगर में नवरात्रि और भागवत कथा के समापन के उपरांत विशाल दुर्गा पूजा शोभा यात्रा भी निकाली गई।यात्रा में देवी की नौ प्रतिमाओं के अलावा बच्चों के सजीव मंडलों में अदभुद प्रदर्शन किये गये।यात्रा देखने के नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से भी बडी संख्या में भीड़ नजर आई।पूरे दिन तिर्वा नगर सहित जिले भर में हर्षोल्लास का माहौल नजर आया।सुरक्षा व्यवस्था को प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एसएचओ फजलगंज ने आपरेशन सुदर्शन पर लगाई कामयाबी की मोहर
सेन्ट्रल पार्क में बने राष्ट्रीय स्तर की पिच
व्याख्यान में अत्यंत रोचक विषय टिश्यू कल्चर पर बताया
विवि में छात्रों को विदेश में रोजगारपरक बिन्दुओं पर चर्चा हुई
नवदम्पत्तियों को आजीवन खुश रहने का दिया आशीर्वाद
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :