होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  2.      
  3. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  4.      
  5. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  6.      
  7. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  8.      
  9. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  10.      
  11. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  12.      
  13. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  14.      
  15. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  16.      
  17. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  24.      
  25. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  26.      
  27. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  28.      
  29. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  30.      
  31. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  32.      
  33. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  34.      
  35. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  36.      
  37. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  38.      
  39. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता कड़ी मेहनत भविष्य करती है तय : जिलाधिकारी
 
मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता कड़ी मेहनत भविष्य करती है तय : जिलाधिकारी
Updated: 6/29/2024 10:58:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता कड़ी मेहनत भविष्य करती है तय : जिलाधिकारी |
U-मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक/ माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों का शुभारंभ/ लोकार्पण का देखा गया सजीव प्रसारण |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मुख्यमंत्री के कर कमलों से बेसिक/माध्यमिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारम्भ/लोकार्पण का सजीव प्रसारण सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में संपन्न हुआ।  कार्यक्रम में  जिलाधिकारी  राकेश कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी नगर  राजेश कुमार , जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयकों ,समग्र शिक्षा के साथ-साथ अभिभावक एवं  छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें। 
मुख्यमंत्री  के कर कमलों द्वारा मुख्य रुप से 165 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका इण्टर कालेज का लोकार्पण,11 जनपदों के डायट में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, ऑडिटोरियम तथा टॉयलेट ब्लॉक के निर्माण का शिलान्यास, प्रदेश के 05 जनपदों के डायट हेतु निर्मित नवीन भवन तथा 59 जनपदों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष एवं ऑडिटोरियम का लोकार्पण, शैक्षिक शोध संकलन ‘‘शोध संगम‘‘ का विमोचन, एन०सी०ई०आर०टी० पैटर्न पर आधारित कक्षा-1 व 2 की नवीन निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण का शुभारम्भ किया गया । तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत समस्याओं के निस्तारण हेतु टोल फ्री नम्बर (1800 889 3277) का  मुख्यमंत्री जी द्वारा शुभारम्भ, डी०बी०टी० के माध्यम से ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी एवं स्कूल बैग आदि के लिये धनराशि रू0 1200 प्रति छात्र अन्तरण का शुभारम्भ/लोकार्पण किया गया।  मुख्यमंत्री के द्वारा प्रथम चरण में परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने वाले प्रधानाध्यापकों सम्मान, विभिन्न बोर्डों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार/सम्मान किया गया।
सजीव प्रसारण के उपरान्त  जिलाधिकारी द्वारा  जनपद के  विभिन्न बोर्डों के 41 मेधावी छात्र-छात्राओं को टेबलेट एवं 01 लाख रुपये का चेक पुरस्कार के रुप में प्रदान किया गया एवं नवीन एन0सी0आर0टी0ई0 पैटर्न पर आधारित कक्षा 1 एवं 2 की निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक व स्टेशनरी का वितरण  बच्चों को किया गया । जनपद स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद कानपुर नगर में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2024 में हाई स्कूल स्तर पर 10 एवं इंटरमीडिएट स्तर पर 31 पास ,कुल  41 राज्य राज्य स्तरीय टॉप 10 में मेरिट सूची में 6 और 10 तक स्थान प्राप्त , मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिलाधिकारी  द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं कों भविष्य के लिए शुभकामनाए देते हुए  कहा  कि ‘‘मेहनत का कोई विकल्प नही होता‘‘  कड़ी मेहनत आपका भविष्य तय करती है ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कृषि विज्ञान केंद्र ने छात्रों को पराली प्रबंधन के लिए किया जागरूक
छात्रों के लिए नेतृत्व क्षमता एवं व्यवसायिक उत्तरदायित्व विकास हेतु हुए व्याख्यान
विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान मेला का आयोजन
मिशन शक्ति प्रेरणा कार्यक्रम आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सम्पन्न
स्कूली बच्चों ने निकाली फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जागरूकता रैली
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :