होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. फोर्स के साथ पैदल गश्त पर भी निकले जोगेंद्र कुमार
  2.      
  3. विवेचनाओं के निस्तारण, माल निस्तारण के दिये निर्देश
  4.      
  5. शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस ऑफिस का निरीक्षण
  6.      
  7. कन्नौज-डीआईजी कानपुर जोन पहुंचे तालग्राम थाने
  8.      
  9. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला।
  10.      
  11. खेत में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सरिया और लाठी डंडों से की मारपीट, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल,
  12.      
  13. कन्नौज-जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष एक दूजे के खून के हुए प्यासे,
  14.      
  15. सभी सीटों पर जीतेंगे, भाजपा को करेंगे विदा.
  16.      
  17. भाजपा बहराइच में करा रहीं दंगा और हत्या
  18.      
  19. ‘लखनऊ हो बनारस हो सब जगह बीजेपी नेता शामिल
  20.      
  21. कन्नौज-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भाजपा पर हमला
  22.      
  23. कन्नौज में कोतवाली में बंद वारंटी हुआ था फरार,पुलिस ने फरार वारंटी को फिर पकड़ा कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का मामला
  24.      
  25. दो सिपाही, एक होमगार्ड व वारंटी पर रिपोर्ट कराई दर्ज
  26.      
  27. कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने कराई रिपोर्ट दर्ज
  28.      
  29. लापरवाही बरतने पर दो सिपाही,होमगार्ड पर रिपोर्ट दर्ज
  30.      
  31. कन्नौज-कोतवाली में बंद वारंटी के भगाने का मामला
  32.      
  33. शिकायतों का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण-असीम अरुण जल्द कटरी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा-मंत्री,कटरी के सभी गांवों की जीटी रोड से होगी कनेक्टिविटी
  34.      
  35. मंत्री ने खिम्मापुर्वा में लगाया जनसंवाद शिविर
  36.      
  37. समस्याएं जानने,निस्तारण के लिये जनसंवाद
  38.      
  39. जन समस्याएं सुनने के लिये नयी पहल
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  इंस्पायर योजना में प्रत्येक विद्यालय कक्षा 6 से 10 तक के पांच बच्चों का कराएं पंजीकरण
 
इंस्पायर योजना में प्रत्येक विद्यालय कक्षा 6 से 10 तक के पांच बच्चों का कराएं पंजीकरण
Updated: 7/19/2024 5:16:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

इंस्पायर योजना में प्रत्येक विद्यालय कक्षा 6 से 10 तक के पांच बच्चों का कराएं पंजीकरण 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस औरैया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा कक्षा 6 से 10 तक के छात्र छात्राओं में रचनात्मक एवं नवाचारी सोच विकसित करने के उद्देश्य से जारी इंस्पायर अवार्ड (मानक) योजना में नामांकन कराए जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार ने नवोदय विद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालय के अतिरिक्त जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के अतिरिक्त सीबीएसई बोर्ड के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों सहित एसआरजी और एआरपी (विज्ञान) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने स्तर से प्रत्येक विद्यालय से पांच बच्चों का ऑनलाइन नामांकन अनिवार्य रूप से कराएं।
     निर्गत आदेश में जनपद के प्रत्येक सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल एवं परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में इसका व्यापक प्रचार- प्रसार करते हुए आइडिया बॉक्स लगवाए जाएं, जिसमें छात्र-छात्राएं अपने आइडिया को लिखकर निसंकोच बॉक्स में डाल सकें। और फिर शिक्षकों की टीम उनमें से 05 सर्वश्रेष्ठ विचारों को ऑनलाइन वेब पोर्टल से अथवा इंस्पायर मानक ऐप के माध्यम से नामांकित कराएं।नामांकन में किसी प्रकार की असुविधा के लिए जिला नोडल अधिकारी रामेन्द्र सिंह कुशवाहा (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान) स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज सहार से सम्पर्क करने को भी कहा गया है। बता दें कि छात्र-छात्राओं के लिए यह लाभकारी योजना है इसमें बच्चों का आईडिया चयनित होने पर उसके खाते में भारत सरकार द्वारा एक मुस्त दस हजार रुपए मिलते हैं। इन रुपयों से फिर वह अपना मॉडल तैयार करता है और फिर उसका मण्डल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतीकरण देता है। जहां से चयनित होने पर उसे राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रदर्शनी में प्रतिभाग का अवसर मिलता है।                                                      .तत्पश्चात विदेश जाने का मौका मिलता है। उसके मॉडल का उत्पाद रूप में निर्माण के लिए भारत सरकार मदद करता है। इतनी बेहतरीन योजना के लिए औरैया जनपद से न्यूनतम 2700 पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष 2023 में बेसिक व माध्यमिक से कुल 1021 नामांकन हुए थे जिनमें से 35 बच्चों के आईडिया मण्डल स्तर पर प्रस्तुतीकरण हेतु चयनित हुए हैं। इस वर्ष भी हम शिक्षकों की मेहनत से निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूरा करेंगे।-रामेन्द्र सिंह कुशवाहा जिला नोडल - इंस्पायर प्रत्येक विद्यालय को कक्षा 6 से 10 तक में पढ़ने वाले कुल पांच छात्र- छात्राओं के नवोन्मेषी विचारों का नामांकन कराना अनिवार्य है-बृजेश कुमार डीआईओएस औरैया प्रत्येक  विद्यालय में आइडिया बॉक्स लगवाए जाएंगे जिससे बच्चे बेझिझक अपने विचारों को एक सादे कागज पर लिखकर उसमें डाल सकें-संजीव कुमार बीएसए औरैया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शिक्षक को कॉलेज से निष्कासित करने के मामले में छात्र छात्राओं का जमकर हंगामा
कमजोर छात्रों को निपुण बनाये शिक्षक:डा.पंकज यादव
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पुरस्कार कृत किये गये बच्चे
प्रांतीय विज्ञान मेला में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों का दबदबा
प्राइमरी स्कूल के छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री की गई वितरित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :