होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. फोर्स के साथ पैदल गश्त पर भी निकले जोगेंद्र कुमार
  2.      
  3. विवेचनाओं के निस्तारण, माल निस्तारण के दिये निर्देश
  4.      
  5. शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस ऑफिस का निरीक्षण
  6.      
  7. कन्नौज-डीआईजी कानपुर जोन पहुंचे तालग्राम थाने
  8.      
  9. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला।
  10.      
  11. खेत में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सरिया और लाठी डंडों से की मारपीट, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल,
  12.      
  13. कन्नौज-जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष एक दूजे के खून के हुए प्यासे,
  14.      
  15. सभी सीटों पर जीतेंगे, भाजपा को करेंगे विदा.
  16.      
  17. भाजपा बहराइच में करा रहीं दंगा और हत्या
  18.      
  19. ‘लखनऊ हो बनारस हो सब जगह बीजेपी नेता शामिल
  20.      
  21. कन्नौज-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भाजपा पर हमला
  22.      
  23. कन्नौज में कोतवाली में बंद वारंटी हुआ था फरार,पुलिस ने फरार वारंटी को फिर पकड़ा कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का मामला
  24.      
  25. दो सिपाही, एक होमगार्ड व वारंटी पर रिपोर्ट कराई दर्ज
  26.      
  27. कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने कराई रिपोर्ट दर्ज
  28.      
  29. लापरवाही बरतने पर दो सिपाही,होमगार्ड पर रिपोर्ट दर्ज
  30.      
  31. कन्नौज-कोतवाली में बंद वारंटी के भगाने का मामला
  32.      
  33. शिकायतों का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण-असीम अरुण जल्द कटरी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा-मंत्री,कटरी के सभी गांवों की जीटी रोड से होगी कनेक्टिविटी
  34.      
  35. मंत्री ने खिम्मापुर्वा में लगाया जनसंवाद शिविर
  36.      
  37. समस्याएं जानने,निस्तारण के लिये जनसंवाद
  38.      
  39. जन समस्याएं सुनने के लिये नयी पहल
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा.....
 
गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा.....
Updated: 7/21/2024 7:56:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

’गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा.....
-मानीमऊ स्थित आनंदेश्वर धाम आश्रम में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व
-सुंदरकांड के बाद हुआ कन्या भोज,विशाल भंडारे में भक्तों ने चखा प्रसाद
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।मानीमऊ स्थित आनंदेश्वर धाम आश्रम परिसर में रविवार को धूमधाम के साथ गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया गया। सनातन धर्म सेवा समिति व मां दुर्गा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गुरु पूर्णिमा पर्व कार्यक्रम में गुरुदेव पूजन, शिव पूजन व संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके बाद कन्या भोज के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंदेश्वर धाम आश्रम के मुख्य व्यवस्थापक पंडित कौशल जी महाराज का भव्य स्वागत कर भक्तों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से आए सनातनियो ने अपने गुरु के रूप में पंडित कौशल जी महाराज का फूल माला और प्रतीक चिन्ह व मुंह मीठा कराकर उनका आशीर्वाद लिया।इस दौरान पंडित कौशल जी महाराज ने कहा कि गुरु के विना मानव जीवन अधूरा है।गुरु ही है जो मानव को उसके जीवन में सफलता की राह दिखाता है।उन्होंने कहा कि आज देश दुनिया में किसी भी सफल इंसान के जीवन को उदाहरण के रूप में देख ले चाहे बो खेल जगत से हो, बड़ा व्यापारी हो,राजनेता हो, अधिकारी हो,पत्रकार हो,सभी की सफलता के पीछे किसी ने किसी गुरु का कुशल मार्गदर्शन है।महाराज जी ने कहा कि आप सभी आज के दिन ये संकल्प ले कि अपने जीवन में किसी योग्य को गुरु जरूर बनायेगे।इससे पूर्व कार्यक्रम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कन्या भोज के बाद विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ जो की देर शाम तक चलता रहा।इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सनातन धर्म सेवा समित के अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला,मां दुर्गा देवी समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह बघेल, प्रभात त्रिपाठी, रितु दुबे, दिलीप सिंह सैनी, धीरज तिवारी,अरुण सिंह,अंकित सिंह बघेल,सौरभ पाठक,ब्रजकिशोर त्रिपाठी,शिवांक त्रिपाठी,हिमांशी प्रताप सिंह,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव,अवधेश श्रीवास्तव आदि भक्तगण शामिल हुए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आदर्श रामलीला का गणेश पूजन कर किया शुभारम्भ
युग परिवर्तन के लिए पेड़, पहाड़ नहीं बल्कि मानव ह्रदय को बदलने की जरूरत
मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन:श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा,गूंजे जयकारे
नमन कार्यक्रम मे याद किये गये स्वामी कूंडी वाले महाराज
श्रीराम के जीवन से सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :