होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. फोर्स के साथ पैदल गश्त पर भी निकले जोगेंद्र कुमार
  2.      
  3. विवेचनाओं के निस्तारण, माल निस्तारण के दिये निर्देश
  4.      
  5. शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस ऑफिस का निरीक्षण
  6.      
  7. कन्नौज-डीआईजी कानपुर जोन पहुंचे तालग्राम थाने
  8.      
  9. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला।
  10.      
  11. खेत में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सरिया और लाठी डंडों से की मारपीट, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल,
  12.      
  13. कन्नौज-जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष एक दूजे के खून के हुए प्यासे,
  14.      
  15. सभी सीटों पर जीतेंगे, भाजपा को करेंगे विदा.
  16.      
  17. भाजपा बहराइच में करा रहीं दंगा और हत्या
  18.      
  19. ‘लखनऊ हो बनारस हो सब जगह बीजेपी नेता शामिल
  20.      
  21. कन्नौज-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भाजपा पर हमला
  22.      
  23. कन्नौज में कोतवाली में बंद वारंटी हुआ था फरार,पुलिस ने फरार वारंटी को फिर पकड़ा कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का मामला
  24.      
  25. दो सिपाही, एक होमगार्ड व वारंटी पर रिपोर्ट कराई दर्ज
  26.      
  27. कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने कराई रिपोर्ट दर्ज
  28.      
  29. लापरवाही बरतने पर दो सिपाही,होमगार्ड पर रिपोर्ट दर्ज
  30.      
  31. कन्नौज-कोतवाली में बंद वारंटी के भगाने का मामला
  32.      
  33. शिकायतों का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण-असीम अरुण जल्द कटरी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा-मंत्री,कटरी के सभी गांवों की जीटी रोड से होगी कनेक्टिविटी
  34.      
  35. मंत्री ने खिम्मापुर्वा में लगाया जनसंवाद शिविर
  36.      
  37. समस्याएं जानने,निस्तारण के लिये जनसंवाद
  38.      
  39. जन समस्याएं सुनने के लिये नयी पहल
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  एलेनहाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में राज्य मंत्री का विद्यार्थियों से सीधा संवाद
 
एलेनहाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में राज्य मंत्री का विद्यार्थियों से सीधा संवाद
Updated: 7/23/2024 11:06:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

एलेनहाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में राज्य मंत्री का विद्यार्थियों से सीधा संवाद 
U-हमारे राष्ट्र का भविष्य युवाओं के हाथ में है : धर्मवीर प्रजापति 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | एलेनहाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के संस्थान परिसर में राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति का विद्यार्थियों से सीधा संवाद एवं शैक्षिक उपलब्धि हेतु पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। 
संस्थान के इस उल्लेखनीय कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक (इंजीनियरिंग) डॉ० मनोज कुमार मिश्रा, निदेशिका (मैनेजमेन्ट) डॉ0 शिवानी कपूर, निदेशिका (एडमिनिस्ट्रेशन) डॉ० रूबी चावला तथा  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड्स मंत्रालय धर्मवीर प्रजापति के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने परिसर का दौरा किया जिसके अन्तर्गत संस्थान की अत्याधुनिक सुविधाएँ अभिनव कार्यक्रम पर्यावरण प्रतिबद्धता की सराहना की तथा अनुकूल शिक्षण माहौल प्रदान करने में संस्थान के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों के साथ उन्मुख व्यावहारिक संवाद था जिसके अन्तर्गत  मंत्री  ने विद्यार्थियों के शैक्षिक सुधारों कैरियर के अवसरों, आधुनिक शिक्षा में प्राद्यौगिकी की भूमिका से लेकर राष्ट्रीय नीतियों इत्यादि विभिन्न परिदृश्यों के सवालों पर विस्तृत चर्चा की गयी। मंत्री के अनुसार हमारे राष्ट्र का भविष्य युवाओं के हाथ में है उनकी आवाज को सुनना, आकांक्षाओं को समझना, उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण की परिचायक है। इसी प्रक्रिया में युवा भागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए तथा छात्रों को उनके व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास के लिए अधिक अवसर पैदा करने में सरकार के अटूट समर्थन का आश्वासन दिया ।
संस्थान के गणमान्य सदस्यों के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी के साथ जुड़ाव और शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है तथा उन्होंने आयोजन के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के लिए मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन युवाओं को ज्ञान सक्षम बनाने का परिचायक है। एलेनहाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन मुख्तारूल अमीन एवं संयुक्त सचिव जावेद हाशमी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान के सभी सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर संस्थान के एडीशनल डाइरेक्टर डॉ० अतुल चतुर्वेदी, डीन एकैडमिक डॉ० देव सिंह, डीन रिसर्च डॉ० वरूण शुक्ला, डीन स्टूडेन्ट वेलफेअर डॉ० दीपिका प्रसादी के साथ-साथ फैकल्टीज एवं सभी विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर बीटेक प्रथम वर्ष के गौरव शर्मा (प्रथम स्थान), प्रखर शुक्ला (द्वितीय), आस्था सिंह एवं शिखर सिंह (तृतीय स्थान) व बीटेक द्वितीय वर्ष के रितु पाठक (प्रथम स्थान), वंश निगम (द्वितीय स्थान) शायला खान (तृतीय स्थान) प्राप्त किया है केपान में प्रथम तुबा फातिमा द्वितीय दानिश एवं केशक तृतीय वंश निगम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शिक्षक को कॉलेज से निष्कासित करने के मामले में छात्र छात्राओं का जमकर हंगामा
कमजोर छात्रों को निपुण बनाये शिक्षक:डा.पंकज यादव
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पुरस्कार कृत किये गये बच्चे
प्रांतीय विज्ञान मेला में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों का दबदबा
प्राइमरी स्कूल के छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री की गई वितरित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :