होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. फोर्स के साथ पैदल गश्त पर भी निकले जोगेंद्र कुमार
  2.      
  3. विवेचनाओं के निस्तारण, माल निस्तारण के दिये निर्देश
  4.      
  5. शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस ऑफिस का निरीक्षण
  6.      
  7. कन्नौज-डीआईजी कानपुर जोन पहुंचे तालग्राम थाने
  8.      
  9. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला।
  10.      
  11. खेत में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सरिया और लाठी डंडों से की मारपीट, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल,
  12.      
  13. कन्नौज-जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष एक दूजे के खून के हुए प्यासे,
  14.      
  15. सभी सीटों पर जीतेंगे, भाजपा को करेंगे विदा.
  16.      
  17. भाजपा बहराइच में करा रहीं दंगा और हत्या
  18.      
  19. ‘लखनऊ हो बनारस हो सब जगह बीजेपी नेता शामिल
  20.      
  21. कन्नौज-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भाजपा पर हमला
  22.      
  23. कन्नौज में कोतवाली में बंद वारंटी हुआ था फरार,पुलिस ने फरार वारंटी को फिर पकड़ा कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का मामला
  24.      
  25. दो सिपाही, एक होमगार्ड व वारंटी पर रिपोर्ट कराई दर्ज
  26.      
  27. कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने कराई रिपोर्ट दर्ज
  28.      
  29. लापरवाही बरतने पर दो सिपाही,होमगार्ड पर रिपोर्ट दर्ज
  30.      
  31. कन्नौज-कोतवाली में बंद वारंटी के भगाने का मामला
  32.      
  33. शिकायतों का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण-असीम अरुण जल्द कटरी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा-मंत्री,कटरी के सभी गांवों की जीटी रोड से होगी कनेक्टिविटी
  34.      
  35. मंत्री ने खिम्मापुर्वा में लगाया जनसंवाद शिविर
  36.      
  37. समस्याएं जानने,निस्तारण के लिये जनसंवाद
  38.      
  39. जन समस्याएं सुनने के लिये नयी पहल
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  बुद्विमान् वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले:अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती
 
बुद्विमान् वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले:अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती
Updated: 7/25/2024 4:41:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

बुद्विमान् वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले:अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सनातन धर्म सदा से ही समग्रता की बात करता है। इसमें कोई भी बात एकांगी नहीं है।इहलोक के साथ-साथ परलोक की भी चिन्ता हमारे धर्मशास्त्र करते हैं।हम सभी को इस लोक में अपने अभ्युदय के लिए प्रयत्न करते हुए परलोक को भी सुधारने का प्रयास कर लेना चाहिए। 
उक्त बातें परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती '१००८' ने नरसिंह सेवा सदन पीतमपुरा दिल्ली में चातुर्मास्य के अवसर पर आयोजित सायंकालीन सत्संग सभा में कही।उन्होंने कहा कि लोग यह समझते हैं कि धन के अर्जन से सुख की प्राप्ति हो जाएगी परन्तु संस्कृत के एक श्लोक में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि विद्या से विनय, विनय से पात्रता, पात्रता से धन, धन से धर्म और फिर धर्म से सुख होता है। यह प्रक्रिया साफ बताती है कि धन से जब व्यक्ति धर्म करेगा तभी उसे सुख प्राप्त होगा। सीधे धन से सुख नहीं पाया जा सकता।शङ्कराचार्य जी ने सामान्य और विशेष दो प्रकार के धर्म की बात बताई। कहा कि ३७ प्रकार के सामान्य धर्म हैं जिसका पालन कोई भी कर सकता है। इसके अतिरिक्त कुछ विशेष प्रकार के धर्म है जो तत् तत् विशेष जनो के लिए उल्लिखित हैं।आगे भारत देश के आदर्श वाक्य सत्यमेव जयते का उल्लेख करते हुए शङ्कराचार्य जी ने कहा कि संस्कृत का यह वाक्य मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है। जिस देश का आदर्श वाक्य संस्कृत में हो वह देश स्वतः ही हिन्दू राष्ट्र हो जाता है। इसके लिए अलग से कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यकता है तो इस बात का कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन को धर्ममय बनाया जाए। जब भारत का प्रत्येक व्यक्ति धर्ममय जीवन जीने लगेगा तो अपने आप ही यह देश हिन्दू राष्ट्र हो जाएगा। केवल नामकरण कर देने से हिन्दू राष्ट्र नहीं होगा।सत्संग सभा का शुभारम्भ जगद्गुरुकुलम् के छात्रों द्वारा किए गये वैदिक मंगलाचरण से हुआ। शङ्कराचार्य जी महाराज के प्रवचन के पूर्व श्री अजय गौतम जी एवं श्री अजय शर्मा जी ने अपने उद्गार व्यक्त किए। बिरुदावली का वाचन ब्रह्मचारी परमात्मानन्द जी ने किया। पं जयदीप दुबे ने शङ्कराचार्य जी की पादुकाओं का पूजन किया। मंच का संचालन श्री अरविन्द मिश्र जी ने किया।उक्त जानकारी परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय के माध्यम से प्राप्त हुई है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सेंट जॉन्स मडोली एलुमनाई एसोसिएशन एवं दी बनारस क्लब लिमिटेड द्वारा मोक्ष वाहिनी....
शांति और सद्भाव के नाम पर गुलाब का फूल संविधान की रक्षा करने के लिए कलम बांटा
सौ शैय्या के सीएमएस पर डयूटी से गायब रहने का आरोप लगा
अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी महाराज ने गोप्रतिष्ठा ध्वज को किया स्थापित
श्री श्याम परिवार वाराणसी द्वारा हुआ खिचड़ी का वितरण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :