होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. सदर कोतवाली क्षेत्र के जेरकिला मोहल्ले का मामला
  2.      
  3. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये भेज दर्ज किया मुकदमा
  4.      
  5. वर्ग विशेष का बताया जा रहा हमलावर युवक
  6.      
  7. देर रात एक युवक पर हमला करने का आरोप
  8.      
  9. घर लौट रहे युवकों पर धारदार हथियार से हमला
  10.      
  11. डकैतों का सरगना विवेक उर्फ पिंकू दो साथियों संग गिरफ्तार,पुलिस ने घायल डकैत विवेक को अस्पताल भेजा,ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर रोड पर हुई है मुठभेड़
  12.      
  13. पकड़े गये विवेक पर था 25 हजार का ईनाम
  14.      
  15. मुठभेड़ में ठठिया थाना क्षेत्र में डकैती डाला था
  16.      
  17. डकैती डालने वाले गिरोह के सरगना को लगी गोली
  18.      
  19. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की डकैतों से मुठभेड़
  20.      
  21. पुलिस ने घायल डकैत को अस्पताल भेज बाकी दो को भेजा हवालात। ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर रोड पर हुई पुलिस बदमाशों की मुठभेड़। पकड़े गये विवेक पर था 25 हजार का ईनाम। बदमाशों के दो साथियों को पुलिस पहले कर चुकी गिरफ्तार।
  22.      
  23. मुठभेड़ में इंदरगढ़ क्षेत्र में डकैती डालने वाले गिरोह के सरगना के पैर में लगी गोली। डकैतों का सरगना विवेक उर्फ पिंकू दो साथियों साथ गिरफ्तार।
  24.      
  25. कन्नौज - देर रात पुलिस की डकैतों से मुठभेड़। वाहन चेकिंग के दौरान हुई डकैतो से मुठभेड़।
  26.      
  27. मेडिकल कॉलेज में वृद्ध की उपचार के दौरान मौत तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के जसपुरा सरैया गांव की घटना
  28.      
  29. स्थानीय लोगों ने मलबे से निकाला बाहर,घायल वृद्ध को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे परिजन
  30.      
  31. बारिश के दौरान भरभराकर गिरी दीवार दीवार के पास बैठा वृद्ध मलबे में दबा
  32.      
  33. अस्पताल को नोटिस जारी,सदर क्षेत्र के अर्शी हॉस्पिटल का मामला
  34.      
  35. अस्पताल में इमरजेंसी डॉक्टर तक नही मौजूद, एक्सरे रूम में भी अव्यवस्था,फर्जी झोला छाप कर रहे इलाज, गुप्त शिकायत पर नोडल डॉक्टर ओपी गौतम ने मारा था छापा,
  36.      
  37. बदहाल ऑपरेशन रूम में गंदगी अव्यवस्था का अंबार,बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा हॉस्पिटल, हॉस्पिटल संचालक के पास पैथोलॉजी की डिग्री लेकिन नाम के आगे लगाया डॉ मुशीर
  38.      
  39. कन्नौज-मौतो को दावत दे रहा खुद बीमार अर्शी हॉस्पिटल,नोडल डॉकटर की छापेमारी में हैरान करने वाली तस्वीर आई सामने,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  महिला अधिवक्ता के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भेजा ज्ञापन
 
महिला अधिवक्ता के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भेजा ज्ञापन
Updated: 9/7/2024 11:02:00 PM By Reporter- alok prajapati kannauj

महिला अधिवक्ता के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर  मुख्यमंत्री भेजा ज्ञापन
-अधिवक्ताओं ने पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर कार्रवाई न होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।कासगंज की महिला अधिवक्ता के हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने की मांग करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह राठौर व महासचिव ललित प्रताप सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।साथ ही कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि 4 सितम्बर मंगलवार को जनपद कासगंज की युवा महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना से पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।अभी तक जनपद कासगंज की पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नही कर सकी है।जिससे अधिवक्तागण उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।अधिवक्ताओं के प्रति हिंसक घटनाएं व हत्याएं हो रही हैं। इससे पूर्व भी दिनांक 30 जुलाई को जनपद हरदोई के वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मल्होत्रा को उनके आवासीय चेम्बर में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।उस घटना से अधिवक्ता समाज उबर भी नहीं पाया और कासगंज में युवा महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की अपहरण कर हत्या की घटना सामने आ गई है।अधिवक्ताओं के साथ ऐसी गंभीर घटनाओं से समूचा अधिवक्ता समाज खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा है। प्रदेश में आम नागरिकों का प्रशासन और न्यायपालिका पर से विश्वास उठ जाएगा।बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उक्त घटना से सम्बन्धित हत्यारों की तत्काल गिरफ्तार कर रासुका एवं गैंगस्टर,हत्या की धाराओं में त्वरित कार्यवाही की जाए।यदि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उक्त बिन्दुओं पर तत्काल संज्ञान नही लिया गया या कोई कार्रवाई नही होती है तो प्रदेश के समस्त अधिवक्तागण को प्रदेश व्यापी आन्दोलन करने के लिए वाध्य होना पड़ेगा।इस दौरान जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजीव सिंह राठौर, संजीव दुबे,चन्द्रजीत यादव, पंकज मिश्रा,संदीप चौहान, अमित अग्निहोत्री,योगेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र यादव,अवनीश वर्मा, अमित राजपूत,रजनीश यादव, शिवम शर्मा,आशीष श्रीवास्तव, अनिल यादव,गुलाम हुसैन,आशीष कश्यप,रूपेश दुबे, आलोक दीक्षित व स्नेहलता गुप्ता  मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
स्कूल की जर्जर पटिया गिरने से आखिर मासूम की मौत का दोषी कौन?
बारावफात के जुलूस में देश प्रेम भी देखने को मिलता है:राहुल खान
अंतराष्ट्रीय ओजोन परत दिवस के अवसर पर किया वृक्षरोपण
रबी प्याज की वैज्ञानिक पद्धति से करें खेती, नर्सरी डालने का उचित समय माह सितंबर
जुलूस ए मोहम्मदी का विभिन्न जगहों पर किया गया फूलमालाओं से स्वागत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :