होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. रिश्तेदारों के साथ पहुंची महिला ने पुलिस को दी तहरीर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ककलापुर गांव का मामला
  2.      
  3. मारपीट के दौरान मायके पक्ष के तीन लोग हुए घायल
  4.      
  5. महिला के भाई व अन्य रिस्तेदार के साथ की मारपीट
  6.      
  7. समझौता कराने आए महिला के भाई के साथ मारपीट
  8.      
  9. कन्नौज-शराब पीने से मना करने पर युवक ने पत्नी को पीटा
  10.      
  11. लैब टैक्नीशियन पर लगाया अभद्रता कर बाहर निकालने का आरोप। स्वामी ने सीएमएस से की लैब टैक्नीशियन की शिकायत।कन्नौज जिला अस्पताल का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - विहिप पदाधिकारी के साथ जिला अस्पताल में अभद्रता। विहिप मार्गदर्शक मंडल में शामिल स्वामी अखंडानंद के साथ पैथोलॉजी में हुई अभद्रता।
  14.      
  15. सीओ सदर ने निर्देश दिए कि समय से ही अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें।
  16.      
  17. औचक निरीक्षण के दौरान सीओ कमलेश कुमार ने थाने के रिकॉर्ड को बेहतर रख-रखाव के दिये निर्देश।
  18.      
  19. सीओ सदर कमलेश कुमार ने थाना तालग्राम का औचक निरीक्षण कर सभी रजिस्टर चैक किये ।
  20.      
  21. कन्नौज-पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में सीओ सदर ने किया थाने का औचक निरीक्षण।
  22.      
  23. लेखपाल,ग्राम प्रधान सहित कई अधिकारियों ने मामले में किये लाखो के वारे-न्यारे-सूत्र,जानकर अनजान बने तिर्वा क्षेत्र के अधिकारी,उमर्दा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उमर्दा का मामला
  24.      
  25. कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीन कब्जाने का बड़े पैमाने पर चल रहा खेल,
  26.      
  27. सरकार के सख्त आदेश के बावजूद कन्नौज में अधिकारी सरकार की साख पर लगा रहे बट्टा,
  28.      
  29. स्थानीय अधिकारियों की रहमो-करम पर बेखौफ भू-माफिया
  30.      
  31. कन्नौज-भू-माफियाओं ने कब्जा ली सरकारी विद्यालय की जमीन,
  32.      
  33. चार्ज सीट व केस डायरी मिलाकर 450 पेज से अधिक की है पूरी विवेचना -एसपी
  34.      
  35. पुलिस ऑपरेशन कंविक्शन के तहत पैरवी कर जल्द से जल्द मामले में सजा दिलवाने की कर रही तैयारी। सदर कोतवाली पुलिस ने डिग्री कॉलेज से नवाब सिंह यादव को किया था गिरफ्तार।
  36.      
  37. 12 अगस्त को नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को पुलिस ने किया था गिरफ्तार।
  38.      
  39. सदर कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट लगा केस डायरी कोर्ट में की पेस ।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  काशी विश्वनाथ धाम में विशिष्ट पूजन अनुष्ठान किए गए संपन्न
 
काशी विश्वनाथ धाम में विशिष्ट पूजन अनुष्ठान किए गए संपन्न
Updated: 9/10/2024 4:48:00 PM By Reporter- praduman panday

काशी विश्वनाथ धाम में विशिष्ट पूजन अनुष्ठान  किए गए संपन्न
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी।आज सनातन पौराणिक परंपरा के अनुसार एक महत्वपूर्ण तिथि है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान स्कन्द (कार्तिकेय) की तारकासुर पर विजय की एवम् द्वापर युग में श्री हरि कृष्ण के बड़े भाई शेषावतार भगवान बलभद्र (बलदेव जी) के प्राकट्य की तिथि के रूप में मनाया जाता है। शैव मत में स्कन्द छठी तथा ब्रज में बलभद्र छठी के रूप में यह सनातन तिथि उत्सव पूर्वक अनुष्ठान से मनाई जाती है। आज की ही तिथि पर माता ललिता षष्ठी भी मनाई जाती है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा समस्त सनातन पर्वों को समारोह पूर्वक आयोजित किए जाने के पुण्य संकल्प के अनुपालन में आज श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशिष्ट पूजन अनुष्ठान संपन्न किए गए। इस अवसर पर ललिता घाट पर स्थित भगवान स्कन्द के विग्रह पर आराधना संपन्न की गई। साथ ही भगवान शेषनाग की आराधना के द्वारा बलभद्र प्राकट्य उत्सव भी संपन्न किया गया। भगवान शेषनाग कैलाश पर्वत पर छत्र फैला कर महादेव की निरंतर सेवा करते हैं। कैलाश के निकट स्थित शेषनाग झील पौराणिक मान्यता के अनुसार शेषनाग का मूल स्थान है। वहीं भगवान स्कन्द स्वयं महादेव से उत्पन्न हैं। भगवान स्कंद समस्त सात्विक शक्तियों के प्रधान योद्धा देव सेनापति के रूप में भी पूजे जाते हैं।  प्रतिदिन श्री विश्वेश्वर के आरती श्रृंगार में भगवान शेषनाग के रजत छत्र से महादेव के साथ शेषनाग की उपस्थिति श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शायी जाती है। भगवान शेषनाग ने ही त्रेतायुग में भगवान राम के अनुज लक्ष्मण जी के रूप में अवतार लिया था। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास समस्त सनातन परंपराओं को जीवंत एवम उल्लासित बनाए रखने हेतु सतत प्रयत्नशील है। समस्त सनातन बांधवों एवम् भगिनियों को आज की पुनीत तिथि पर इन तीनों पर्वों की अशेष शुभकामनाएं। भगवान स्कंद की आराधना से सर्वविजय एवम भगवान शेषनाग की आराधना से श्री हरि विष्णु तथा महादेव दोनों की कृपा प्राप्त होती है। वहीं ललिता छठी की आराध्य मां ललिता की आराधना त्रिपुरसुंदरी स्वरूप में शाक्त तंत्र मार्ग की सर्वोच्च साधना है।
षष्ठी भाद्रपदे शुक्ला वैघृतेन समन्विता ।
विशाखाभौमयोगेन सा चम्पेतीह विश्रुता।।
भाद्रपद शुक्लपक्ष  स्मृतिकौस्तुभ के अनुसार चम्पाषष्ठीव्रत करना चाहिए।और व्रतराज के अनुसार ललिताषष्ठी का करना चाहिए।
भगवान मुरुगन के भक्तों के लिए स्कंद षष्ठी का बहुत महत्व है । यह उस दिन की याद दिलाता है जब भगवान मुरुगन ने राक्षस सुरपदमन को हराया था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर  राक्षस का वध किया था। इसलिए कार्तिकेय जी की विजय के उपलक्ष्य में स्कंद षष्ठी मनाई जाती है। स्वामी स्कंद के विग्रह दर्शन से मनुष्य को कुमार शरीर की कांति प्राप्त होती है तथा स्कंदलोक में पुण्यवास का फल तथा मृत्युलोक से मुक्ति का लाभ मिलता है। इस उत्सव आयोजन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में ललिता घाट स्थित स्कंद भगवान के विशाल विग्रह पर समारोह पूर्वक पूजन संपन्न कर भगवान शेषनाग की शोभायात्रा मंत्रोच्चार एवम शंखनाद के साथ निकाली गई। पूजन एवं शोभायात्रा में न्यास के अर्चक गण, शास्त्री गण, न्यास के अधिकारी एवं कार्मिक तथा काशीवासियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
।।श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम।।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
व्यक्ति को अपने लक्ष्य को पाने के लिए एकाग्रता और दृढ़ता की आवश्यकता: पं दीपक कृष्ण
श्री सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना
नगर में भजन गुनगुनाते निकाली गई भव्य कलश यात्रा
गणपति बाप्पा मोरया......अगले बरस तू जल्दी आ.......जयघोष के बीच विघ्नहर्ता को विदायी
जय जय जय हनुमान गोसाई कृपा करहु गुरुदेव की नाई..........
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :