होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत डंफर को पकड़ा, कन्नौज आरटीओ ऑफिस से वापस घर जा रहा था बाइक सवार युवक, सौरिख क्षेत्र के भटपुरी गांव का रहने वाला है मृतक की युवक, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  2.      
  3. कन्नौज - तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक चालक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,
  4.      
  5. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सीमान्त नगर में हुआ हादसा।
  6.      
  7. हादसा पीड़ितों का आरोप फोन करने के काफी देरी बाद बंद की गयी सप्लाई।
  8.      
  9. करंट की चपेट में आये कई परिवारों के 20 लोग मचा हड़कंप। 2 घायलों अस्पताल में चल रहा इलाज ।
  10.      
  11. एचटी लाइन टूटकर घरों की छत पर गिरी। तार गिरने से कई घरों में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज हवाओं के कारण हुये शार्ट सर्किट से टूटी एचटी लाइन।
  14.      
  15. कन्नौज- सोशल मीडिया पर युवक ने पोस्ट पर की अभद्र कमेंट, हिंदू देवी देवताओं को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी, पोस्ट से गुस्साए लोगों ने थाने में पहुंचकर हंगामा करते हुए किया प्रदर्शन, मौके पर पहुंची सीओ ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया, स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी, कन्नौज के ठठिया कस्बे का मामला।
  16.      
  17. सदर क्षेत्र विनोद दीक्षित परिसर के पास का मामला।
  18.      
  19. सभी मे टेक्नीशियन और पैथोलॉजिष्ट नदारद, नोडल डॉक्टर ओपी गौतम ने 4 पैथोलॉजी को जारी किया नोटिस,3 दिनों में जवाब न देने पर सीज तक होने की कारवाही की कही बात,
  20.      
  21. बिना रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल पैथोलॉजी रही चल,छापेमारी देख भागे कई सेंटर संचालक,
  22.      
  23. सीएमओ कार्यालय के बगल में चल रहे मानक विहीन पैथोलॉजी,एक्सरे,जांच सेंटर,
  24.      
  25. कन्नौज-स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ करवाही से मचा हड़कम और खुली पोल
  26.      
  27. बच्चे मौत से परिजनों में मचा कोहराम तालग्राम क्षेत्र के अचनकापुर प्राथमिक विद्यालय की घटना
  28.      
  29. स्कूल परिसर में खेलने के दौरान हादसा
  30.      
  31. कन्नौज-स्कूल परिसर में रखी शिला लेख गिरी हादसे में दबकर एक बच्चे की हुई मौत
  32.      
  33. दरवाजा बंद करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
  34.      
  35. गुरसहायगंज के एक घर में हुआ हादसा
  36.      
  37. हादसे में व्यापारी की मौत, एक घायल
  38.      
  39. कन्नौज-भैंस खरीदने आए व्यापारी पर गिरा छज्जा
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  गणेश महोत्सव में हुई स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा
 
गणेश महोत्सव में हुई स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा
Updated: 9/14/2024 12:04:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

गणेश महोत्सव में हुई स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पोषण माह के अंतर्गत बिधनू ब्लॉक के परिक्षेत्र जरकला ग्राम पंचायत नगवा में संचालित कई आंगनबाड़ी केंद्रों ने मिलकर शुक्रवार को स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस नगर पंचायत में पिछले कई दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव में यह स्पर्धा वृद्धि निगरानी अभियान व जागरूकता सत्र के तहत आयोजित की गई। स्पर्धा में छह वर्ष तक के 25 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें दो बच्चों के सबसे सेहतमंद पाये जाने पर उन्हें सबसे स्वस्थ बालक बालिका चिन्हित किया गया। ब्लॉक बिधनू की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रतना श्रीवास्तव ने बताया कि स्पर्धा के जरिये समुदाय को यह संदेश दिया गया कि जन्म से छह माह तक बच्चे को सिर्फ स्तनपान करवाना चाहिए। छह माह से तीन वर्ष तक प्राप्त होने वाले अनुपूरक पुष्टाहार का नियमित सेवन करना है। तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित होना है और अनुपूरक पुष्टाहार का सेवन जारी रखना है। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए कीड़े मारने की दवा का सेवन करना है। पांच साल की उम्र तक बच्चों को पांच साल में सात बार नियमित टीकाकरण करवा कर 12 प्रकार की बीमारियों से बचाना है। बच्चों को हाथों की स्वच्छता एवं नाखून काटने के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका ने समस्त बच्चों की लंबाई, ऊंचाई व वजन लिया। ऐसे बच्चे जिनका वजन उनकी लंबाई व आयु के अनुसार सामान्य था। एमसीपी कार्ड भी देखा गया। जिनके माता पिता ने अपने बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए सभी नियमों का पूर्णतया पालन किया, जैसे बच्चों को सही समय पर पूरे टीके लगवाना, साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना, पोषाहार को नियमित समय पर लेना। आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को सही समय से प्रतिदिन भेजना। ऐसे दो बच्चों क्रमशः पाँच वर्ष की अद्वैता और चार वर्ष के अथर्व को स्वस्थ बालक -बालिका स्पर्धा में ग्राम प्रधान आशीष बाजपेयी द्वारा प्रोत्साहन कर नवाजा गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन बाजपेयी ने बताया कि स्पर्धा का उद्देश्य 0 से 6 वर्ष की आयु वर्ग के पोषण स्तर में सुधार लाना, बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित मुद्दों के साथ बड़े पैमाने पर समुदाय का भावनात्मक जुड़ाव पैदा करना है। उन्होंने समस्त बच्चों के अभिभावकों को पोषण स्वास्थ्य व शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छह माह तक सिर्फ स्तनपान और दो वर्ष तक स्तनपान के साथ उपरी आहार खिलाने के महत्व एवं उनकी आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। विजेता अद्वैता की माता अनामिका ने कहा कि वह आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता के द्वारा बताई गई बातों को पूरी तरह से अपनाती हैं। समय पर सभी टीके भी लगवाए। साफ-सफाई का भी बहुत ध्यान देते हैं। अथर्व की माता ममता ने बताया कि वह अपनी बच्ची का पूरा ध्यान रखती हैं। उन्हें अन्नप्राशन और गोदभराई दिवस पर बेहतर पोषण, छह माह तक सिर्फ स्तनपान, टीकाकरण के साथ – साथ स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती रहती है। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रतिमा, मुन्नी व मुख्य सेविका प्रतिभा दीक्षित, नीना, अंजलि, अनामिका सहित बच्चों के माता पिता उपस्तिथ रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नगर में भजन गुनगुनाते निकाली गई भव्य कलश यात्रा
गणपति बाप्पा मोरया......अगले बरस तू जल्दी आ.......जयघोष के बीच विघ्नहर्ता को विदायी
जय जय जय हनुमान गोसाई कृपा करहु गुरुदेव की नाई..........
विधि-विधान के साथ की शिल्पाचार्य भगवान विश्वकर्मा की पूजा
मेट्रो स्टाफ ने सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर लिया आशीर्वाद
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :