होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. फोर्स के साथ पैदल गश्त पर भी निकले जोगेंद्र कुमार
  2.      
  3. विवेचनाओं के निस्तारण, माल निस्तारण के दिये निर्देश
  4.      
  5. शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस ऑफिस का निरीक्षण
  6.      
  7. कन्नौज-डीआईजी कानपुर जोन पहुंचे तालग्राम थाने
  8.      
  9. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला।
  10.      
  11. खेत में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सरिया और लाठी डंडों से की मारपीट, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल,
  12.      
  13. कन्नौज-जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष एक दूजे के खून के हुए प्यासे,
  14.      
  15. सभी सीटों पर जीतेंगे, भाजपा को करेंगे विदा.
  16.      
  17. भाजपा बहराइच में करा रहीं दंगा और हत्या
  18.      
  19. ‘लखनऊ हो बनारस हो सब जगह बीजेपी नेता शामिल
  20.      
  21. कन्नौज-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भाजपा पर हमला
  22.      
  23. कन्नौज में कोतवाली में बंद वारंटी हुआ था फरार,पुलिस ने फरार वारंटी को फिर पकड़ा कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का मामला
  24.      
  25. दो सिपाही, एक होमगार्ड व वारंटी पर रिपोर्ट कराई दर्ज
  26.      
  27. कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने कराई रिपोर्ट दर्ज
  28.      
  29. लापरवाही बरतने पर दो सिपाही,होमगार्ड पर रिपोर्ट दर्ज
  30.      
  31. कन्नौज-कोतवाली में बंद वारंटी के भगाने का मामला
  32.      
  33. शिकायतों का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण-असीम अरुण जल्द कटरी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा-मंत्री,कटरी के सभी गांवों की जीटी रोड से होगी कनेक्टिविटी
  34.      
  35. मंत्री ने खिम्मापुर्वा में लगाया जनसंवाद शिविर
  36.      
  37. समस्याएं जानने,निस्तारण के लिये जनसंवाद
  38.      
  39. जन समस्याएं सुनने के लिये नयी पहल
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं
 
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं
Updated: 10/17/2024 8:41:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नवीन सभागार सरसैया घाट में सीसामऊ विधानसभा उप निर्वाचन-2024 में विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वन हेतु नामित किए गए जनपद के अधिकारियों के मध्य निर्वाचन का कार्य आवंटित करते हुए नोडल/प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नोडल/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समस्त नामित अधिकारी/कर्मचारीगण सौंपे गए कार्यों का भली भांति अध्ययन कर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित कराये।उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद की सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन की घोषणा 15 अक्टूबर, 2024 को कर दी गई है। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन-2024 के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध  15 अक्टूबर, 2024 से लागू हो गए हैं। समस्त संबंधित अधिकारीगण आदर्श आचार संहिता का निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ससमय अनुपालन सुनिश्चित कराये।
        मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए,ं जिससे लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मतदान प्रतिशत अच्छा हो। मतदान कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण ससमय प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। मतदान केंद्रो पर समस्त मूलभूत सुविधाएं ससमय सुनिश्चित कराई जाए, जहां पर विद्युत की समस्या हो वहां पर वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था की जाए, जिससे मतदान के समय कोई समस्या न उत्पन्न हो।
       इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (भू0/आ0) रिंकी जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (नगर) डा0 राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रशेखर, सचिव के0डी0ए0 अभय पाण्डेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमल किशोर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम ने उपचुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की बैठक दिए निर्देश
विकास कार्यों मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
सड़क सुरक्षा पखवाडे का हुआ समापन, यातायात नियमो का पालन करने का दिलाया संकल्प
आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण हेतु फण्ड रिक्वेस्ट की अधतन स्थिति की गई समीक्षा
यातायात व्यवस्था को लेकर मण्डलायुक्त कार्यालय पर हुई गोष्ठी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :