गुरु की महिमा और सत्संग जीवन के लिए जरूरी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस मंदिर की तत्वाधान में मालवीय पार्क गडरिया मोहाल में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में सभी धर्म जाति व संप्रदाय श्रद्धालु बहनों भाइयों को संबोधित करते हुए श्री सतपाल जी महाराज की शिष्या साध्वी चंदन बाई जी, साध्वी प्रज्ञा बाई जी , साध्वी संपदा बाई जी ने सत्संग विचार रखें। बद्रीनाथ धाम से पधारी साध्वी द्ववेता बाई जी ने गुरू की महिमा और सत्संग को जीवन के लिए जरूरी बताया कहा कि मानव धर्म अपना कर पूरे विश्व में भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है अंत में ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका आदि देशों से भ्रमण करते हुए पधारी साध्वी सुविधया बाई जी ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि मानव केवल रोटी कपड़ा और मकान से ही जीवित नहीं है मानव का आधार उसकी आत्मा है उसका सारा अस्तित्व उसके प्राणों की क्रिया में ही निहित है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र पाल, संदीप गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, मोना गुप्ता, गोलू पाल, बालक राम, संतराम निषाद, माधुरी सैनी आदि रहे |
|