ज्ञान भारती संस्था द्वारा होली किट,राशन वितरण किया गया
बुद्ध सेन कश्यप कश्यप ब्यूरो चीफ पीलीभीत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत के तहसील अमरिया क्षेत्र के पंचायतों में ज्ञान भारती संस्था के द्वारा गांव गांव( कैंचू टांडा, बिलासपुर, माधौपुर, गाय वोझ, अमरिया )जाकर विभिन्न स्थानों पर गरीब, मजदूर, बेसहारा और जरूरतमंद महिलाओं को होली किट /राशन वितरण किया गया। होली किट मे मैदा,चीनी पिसी,गोला, छुहारा,किशमिश,सोठ, रिफाइंड, सरसों खाना तेल, हल्दी पिसी,मिर्च पिसी, नमक, आटा, आलू, गुलाल रंग,धूपबत्ती,माचिस,कपूर लौंग, रोली, कलवा, बताशे आदि सामग्री है। संस्था के डायरेक्टर मनोज कुमार राठौर ने कहा है कि होली किट मिलने पर जरूरतमंद लोग खुशी से झूम उठे। जरूरतमंद लोगों ने कहा संस्था द्वारा होली किट मिलने पर अब हमारे घर में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा,हम संस्था और संस्था के कर्मचारियों के आभारी रहेंगे और हम लोग संस्था से जुड़े रहेंगे।
होली किट / राशन वितरण के समय संस्था की प्रोग्राम ऑफिसर द्रोपती देवी राठौर और कोमल प्रसाद शर्मा उर्फ के पी शर्मा, मुन्नी देवी,गंगा देई,मुस्तफा रजा, अनुराग राठौर,वंशिका, जावित्री, नत्थूलाल शर्मा , विद्या देवी शर्मा, महेंद्र पाल शर्मा, लज्जावती, प्रेमवती, हरिशंकर शर्मा, रुस्तम, रामौतार वर्मा, मोहित देव,गुरमीत, संध्या शर्मा उर्मिला देवी, नूर सवा आदि लोग मौजूद थे।