डीएम ने रामनवमी पर 9 महिलाओं को दिए विरासत श्रेणी के शस्त्र लाइसेंस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। रामनवमी के पावन पर्व पर नारी शक्ति को डीएम ने शस्त्र लाइसेंस दिए जो कि पिछले आठ साल से लंबित थे। बता दें, अपने पति की मौत के बाद उनके शस्त्र को लेने के लिए वर्षों पहले आवेदन किए। रविवार के दिन शस्त्र लाइसेंस पाकर महिलाएं भावुक हो गईं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में 9 महिलाओं को वरासत श्रेणी के शस्त्र लाइसेंस महिलाओं को सौंपे।
डीएम ने बताया कि बूली तिवारी ने पति स्व आजाद कुमार तिवारी की रिवाल्वर को वरासत में लेने के लिए 8 साल पहले आवेदन किया था। लेकिन शस्त्र लाइसेंस न बनने की वजह से आवेदन लंबित था। डीएम ने शस्त्र लाइसेंस सौंपा तो वो भावुक हो गईं। डीएम ने बताया कि नारी सुरक्षा की नीति के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में रामनवमी के उपलक्ष्य पर देवी स्वरूप 9 महिलाओं को वरासत के लाइसेंस वितरित किए गए हैं। इससे नारी सुरक्षा व नारी सम्मान को बढ़ावा मिलेगा। उनके परिवारजनों को ही लाइसेंस वरासत में मिले हैं, जिनमें 8 महिलाओं के पति की मृत्यु बाद और एक महिला को उनके ससुर ने उनको दिया है। शस्त्र लाइसेंस वितरित के दौरान डीएम ने महिलाओं को शस्त्र लाइसेंस और इसकी गंभीरता को भी बताया। उन्होंने बताया कि इसका गलत इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। सार्वजनिक या आवेश में आकर इसका प्रदर्शन भी कभी नहीं करना है। अनावश्यक दुरुपयोग कभी नहीं होना चाहिए।