पुलिस आयुक्त ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कोटि-कोटि किया नमन।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था हरीश चन्दर द्वारा माल्यार्पण किया गयापुलिस आयुक्त द्वारा सम्बोधन में कहा गया कि आज हम उस महान व्यक्तित्व को श्रद्धा और सम्मानपूर्वक स्मरण करते हैं, जिनकी सोच और संघर्ष ने करोड़ों भारतीयों को न्याय, समानता और अधिकार दिलाया, डॉ. भीमराव अंबेडकर न केवल हमारे संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि वे सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे। उन्होंने जाति, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध जीवनभर संघर्ष किया और शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा अस्त्र माना। जो आज भी हमें प्रेरणा देता है और आगे बढ़ने की राह दिखाता है।
|