होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : सीडीओ
 
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : सीडीओ
Updated: 7/14/2026 12:19:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : सीडीओ
*आईएएस, पीसीएस, जेई, नीट एवं एसएससी की निःशुल्क कोचिंग के लिए शिक्षकों का चयन अंतिम चरण में
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्चस्तरीय एवं निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार संपन्न कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन की अध्यक्षता में आयोजित साक्षात्कार में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें आईएएस, पीसीएस, जेई, नीट एवं एसएससी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ शीघ्र संपन्न करते हुए कोचिंग कक्षाएं जल्द प्रारंभ कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों का बहुमूल्य समय व्यर्थ न हो।
साक्षात्कार के दौरान क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरपाल भी उपस्थित रहे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कुल 55 शिक्षकों के चयन के सापेक्ष 101 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 83 अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित हुए, जबकि 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि जनपद में आईएएस एवं पीसीएस (सिविल सेवा) की निःशुल्क कोचिंग छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर परिसर में, नीट की कोचिंग राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, कल्याणपुर तथा एसएससी की कोचिंग डीबीएस डिग्री कॉलेज, कानपुर में संचालित की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से जनपद के अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने साथ-साथ जनपद का नाम भी रोशन करेंगे। चयन प्रक्रिया पूर्ण होते ही निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएंगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
कमजोर प्रदर्शन वाली योजनाओं में तत्काल सुधार लाएं : जिलाधिकारी
एडीजी जोन ने जीर्णोद्धार किए गए सभागार कक्ष का किया उद्घाटन
स्मार्ट सिटी में हरियाली का नया कीर्तिमान, 37.63 लाख पौधे रोपे
पुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार ने यातायात पुलिस लाइन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :