पुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार ने यातायात पुलिस लाइन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त यातायात, श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा यातायात पुलिस लाइन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।।इस अवसर पर एडीसीपी यातायात श्री कपिल देव सिंह, एसीपी यातायात श्री मनोज कुमार सिंह व यातायात निरीक्षक श्री राजकुमार मिश्र सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।