साइलेंट क्राइम्स' के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, दरोगा करतार सिंह बनकर पहुंचे अन्नू कपूर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। देश भर में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से तैयार की गई 40 मिनट का शार्ट फिल्म 'साइलेंट क्राइम्स नॉट जस्ट ए फिल्म ए वेकअप कॉल' का शनिवार को रेवश्री में प्रीमियर लांच किया गया। फिल्म के डॉयलाग- अब डकैत घोड़े पर नहीं, मोबाइल के पीछे से आते हैं... स्क्रीन पर आते ही सिनेमा हाल तालियों से गूंज उठा।प्रीमियम पूरा होने के बाद अन्नू कपूर ने बताया कि उनके साथ फ्रांस ठगी हुई थी, जिसमें उसका दो लोग उनका 2.50 लाख का PRADA का बैग समेत 14 लाख कीमत का सामान ले गए थे। साइबर फ्रॉड के प्रति जागरुक करने के लिए बनी फिल्म 'साइलेंट क्राइम्स नॉट जस्ट ए फिल्म ए वेकअप कॉल' में हिंदी सिनेमा को 44 साल देने वाले फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर साइबर क्राइम दरोगा करतार सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म में अभिनेता मुश्ताक खान इंपेक्टर बाबूलाल दुबे का किरदार निभाया है। वहीं एसीपी कर्नलगंज आनंद ओझा ने फिल्म में एसीपी अंगद सिंह का किरदार निभाया है, वह फिल्म के पोस्टर बॉय हैं। स्क्रीनिंग के दौरान अन्नू कपूर ने कहा कि आज की दोपहर जहां आप कानपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत बनी फिल्म का प्रीमियर शुरू होने जा रहा है, सच कहूं तो मुंबई की बड़ी-बड़ी कमिर्शियल फिल्म को इस तरह का प्रीमियर नसीब नहीं होता। यह फिल्म नहीं एक संकल्प है, अभियान, इरादा है। कमिश्नर रघुबीर लाल से वर्षों पहले साइबर अपराध पर फिल्म बनाने के लिए फोन पर बात हुई थी, जो आज सफल होता दिख रहा है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल व एसीपी आनंद ओझा और हम सबके मिले जुले प्रयासों से ये मुहिम पूरी हो रही है। हम सबके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, अपने परिवार, समाज, देश को संभालने की। तू जिंदा है तो, जिंदगी की जीत में यकीन कर, अगर कही है स्वर्ग तो उतार ला जमीन पर... सुबह और शाम के खिले हुए गगन को चूम कर, तू सुन जमीन गा रही है झूमकर....कविताओं की इन चार पंक्तियों के बाद फिल्म का 40 मिनट का प्रीमियर शुरू हुआ।प्रीमियर के बाद ठगी का किस्सा साझा कियाफिल्म का प्रीमियर पूरा होने के बाद 40 मिनट का मीडिया से मुखातिब होते हुए फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर ने कहा कि एक बार वह भी धोखाधड़ी का शिकार हो चुके है। उन्होंने बताया कि 2022 में फ्रांस के डिजॉन शहर के प्लेटफार्म से वह पेरिस जाने के लिए निकल रहे थे। इस दौरान दो लोग आए और मदद करने के बहाने उनका PRADA का बैग लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि बैग की कीमत करीब 2.50 लाख रुपए थे, उसके साथ ही उसमें काफी करेंसी रखी हुई थी। जिस कारण उनका तकरीबन 13-14 लाख रुपए का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि ढाई घंटे में फ्रांस पुलिस ने रिपोर्ट लिखी, लेकिन कहा- हम माफी चाहते है, हम आपका पैसा कभी रिटर्न नहीं कर पाएंगे। उसके बाद उनके साथ मुंबई में साइबर फ्रॉड हुआ, जिसमें उनके खाते से पूरा का पूरा पैसा निकाल लिया गया। उस पैसे से वह कोविड महामारी के दौरान लोगों की मदद करने में इस्तेमाल कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम टीम ने बिहार से पूरा पैसा रिकवर किया था। अन्नू कपूर ने कहा कि मेरा मामला नेशनल न्यूज में आ गया, लेकिन हम चाहते है कि आम आदमी के साथ हुए साइबर फ्रॉड को भी हमे गंभीरता से लेना चाहिए, इसलिए ही ये प्रेरणादायक फिल्म का निर्माण किया गया है।- फरवरी 2026 में कानपुर में हुई थी शूटिंगइस फिल्म की शूटिंग पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस और कोतवाली थाने में फरवरी 2026 में पूरी की गई थी। शार्ट फिल्म की शुरूआत से पहले कानपुरवासियों ने अपने साथ हुई साइबर ठगी की घटनाओं को साझा किया।इस मौके पर एमएलसी अरुण पाठक, विधायक अमिताभ बाजपेई, महेश त्रिवेदी, डॉयरेक्टर धीरज कुमार, राइटर आशीष द्विवेदी, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, डीसीपी एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपीएलआईयू महेश कुमार, सुमित सुधाकर रामटेके, अंजलि विश्वकर्मा, नजम हमराज, संजय कपूर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
|