होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  12 जुलाई को हरियाली का महाअभियान, कानपुर में रोपे जाएंगे 35.84 लाख पौधे
 
12 जुलाई को हरियाली का महाअभियान, कानपुर में रोपे जाएंगे 35.84 लाख पौधे
Updated: 7/11/2026 7:20:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

12 जुलाई को हरियाली का महाअभियान, कानपुर में रोपे जाएंगे 35.84 लाख पौधे
-500 से अधिक स्थलों पर होगा पौधरोपण, सात थीम वन और 51 गोकुल वाटिकाएं होंगी विकसित |
-सीएसए में सुबह नौ बजे मुख्य कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान होंगे मुख्य अतिथि |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | शहर कानपुर को हरा-भरा बनाने के लिए रविवार को वृहद वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जाएगा। जनपद में 500 से अधिक चिन्हित स्थलों पर 35 लाख 84 हजार 556 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। शहर में सात विशेष थीम आधारित वन विकसित होंगे, जबकि 51 गोआश्रय स्थलों पर गोकुल वाटिकाएं बनाई जाएंगी। 
महाअभियान का मुख्य कार्यक्रम चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रातः नौ बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान होंगे। प्रदेश शासन ने वृक्षारोपण अभियान के लिए प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एम.के. षणमुग सुंदरम को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिले के विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों और विकासखंडों में भी वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। गंगा बैराज से मंधना तक सड़क के दोनों ओर अमलतास के पौधों का रोपण भी अभियान का विशेष आकर्षण रहेगा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने वृहद वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के नामित नोडल अधिकारी वृक्षारोपण स्थलों की जियो-टैगिंग कराएं तथा पौधों की सुरक्षा, संरक्षण और नियमित देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे अधिकाधिक पौधे सुरक्षित विकसित हो सकें।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपदवासियों से वृहद वृक्षारोपण महाअभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक 'एक पेड़ मां के नाम' अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला बनेगा। जनसहभागिता से ही हरित और पर्यावरण-संतुलित कानपुर की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को पूर्ण समन्वय और जनभागीदारी के साथ अभियान को व्यापक स्वरूप देने के निर्देश दिए।
सात थीम वन देंगे हरियाली को नई पहचान
इस वर्ष शहर में सात विशेष थीम आधारित वन विकसित किए जाएंगे। वार मेमोरियल डीजीक्यूए कॉलोनी कैंटोनमेंट बोर्ड में 111 पौधों से वंदे मातरम् वाटिका तैयार होगी। बिल्हौर तहसील के हाजीपुर गांव में 17,500 पौधों का ऊर्जा वन विकसित किया जाएगा, जिसमें ईंधन के रूप में उपयोगी प्रजातियों के वृक्ष लगाए जाएंगे। सुधांशु जी महाराज आश्रम में महर्षि चरक वन, कारगिल पार्क में सामाजिक समरसता वन, संजय वन चेतना केंद्र में समृद्धि वन और ऑक्सी वन तथा एलन वन में फलदार वाटिका विकसित की जाएगी।
प्रभागीय वन अधिकारी आकांक्षा जैन ने बताया कि जनपद में 500 से अधिक स्थलों पर पौधरोपण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित स्थलों के लिए पौधों का उठान कराया जा चुका है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग 'एक पेड़ मां के नाम' केवल लगाएं ही नहीं, बल्कि उसकी देखभाल भी मां की ममता और जिम्मेदारी के भाव से करें, जिससे हम सभी का यह सामूहिक प्रयास सही मायनों में सफल हो सके। अभियान के दौरान आम, महुआ, पीपल, पाकड़, बरगद, सहजन, सेमल, सिरस, शीशम, जामुन, गूलर, बेल, बहेड़ा, अशोक, कदम, आंवला, अमरूद, अनार और इमली सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा।
वन विभाग लगाएगा 8.55 लाख पौधे
विभागवार लक्ष्य के अनुसार वन विभाग 8.55 लाख पौधों का रोपण करेगा, जबकि अन्य विभागों को 27.29 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। ग्राम्य विकास विभाग को सर्वाधिक 13.06 लाख पौधों का लक्ष्य मिला है। कृषि विभाग 2.93 लाख, पर्यावरण विभाग 2.41 लाख, नगर विकास विभाग 2.16 लाख, पंचायती राज विभाग 1.37 लाख और राजस्व विभाग 96,700 पौधों का रोपण करेगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा
साइलेंट क्राइम्स' के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, दरोगा करतार सिंह बनकर पहुंचे अन्नू कपूर
सीएसए का 28 वां दीक्षांत समारोह संपन्न,वितरित हुए 33 पदक एवं 372 उपाधियां,छात्र हुए प्रफुल्लित
विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जुलाई में चलेगा व्यापक जागरूकता अभियान
41वां दीक्षांत में 82 फीसद मेडल जीतकर छात्राओं ने रचा इतिहास
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :