होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा
 
नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा
Updated: 7/11/2026 7:23:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा |
-पौधों की सुरक्षा और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रदेश शासन द्वारा जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एम.के. षणमुग सुंदरम की अध्यक्षता में शनिवार को सर्किट हाउस में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वृक्षारोपण स्थलों की जियो-टैगिंग समयबद्ध रूप से हरितिमा ऐप पर अपलोड की जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप व्यापक जनभागीदारी के साथ अभियान को सफल बनाया जाए। उन्होंने वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा, संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि जनपद में 500 से अधिक स्थलों पर 35 लाख 84 हजार 556 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) द्वारा न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस-2 योजना में लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र तथा ग्राम बिनगवां में दो हेक्टेयर क्षेत्र में तीन मियावाकी फॉरेस्ट विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्राम मकसूदाबाद स्थित उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित स्टेडियम के समीप सघन वन विकसित किया जाएगा। इन चारों स्थलों पर कुल 1 लाख 20 हजार 80 पौधों का रोपण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने बताया कि जनपद में अमृत सरोवरों, पौराणिक स्थलों, पौराणिक मंदिरों, नदियों एवं नहरों के किनारों तथा निजी संस्थानों सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापक जनभागीदारी से वृक्षारोपण कराया जाएगा।
नगर निगम के उद्यान अधिकारी दिवाकर ने बताया कि नगर निगम पनकी गोआश्रय स्थल में मियावाकी पद्धति से विशेष वन विकसित करेगा। इसके लिए निर्धारित क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कराया जाएगा।
नोडल अधिकारी ने अभियान से किसानों को भी जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों की मेड़ों पर अधिकाधिक पौधरोपण करें और गांवों को हरा-भरा बनाने में सक्रिय योगदान दें। जिला उद्यान अधिकारी उमेश कुमार उत्तम ने विभागीय तैयारियों एवं किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी आकांक्षा जैन, परियोजना निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
साइलेंट क्राइम्स' के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश, दरोगा करतार सिंह बनकर पहुंचे अन्नू कपूर
12 जुलाई को हरियाली का महाअभियान, कानपुर में रोपे जाएंगे 35.84 लाख पौधे
सीएसए का 28 वां दीक्षांत समारोह संपन्न,वितरित हुए 33 पदक एवं 372 उपाधियां,छात्र हुए प्रफुल्लित
विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जुलाई में चलेगा व्यापक जागरूकता अभियान
41वां दीक्षांत में 82 फीसद मेडल जीतकर छात्राओं ने रचा इतिहास
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :