श्रमायुक्त कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानुपर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम आयुक्त कार्यालय के मुख्य सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश मार्कण्डेय शाही द्वारा मजदूर दिवस पर प्रकाश डाला एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याणर्थ विभिन्न बोर्डो द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। श्रमायुक्त मर्कण्डेय शाही ने गोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगो को बताया कि उनके द्वारा 4 श्रम संहिताओ में गैप्स एंड डायवर्जन्स को दूर कर नई नियमावली प्रकाशित किए जाने पर भी प्रकाश डाला। गोष्ठी में उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री , सुखदेव मिश्र द्वारा विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को मजदूर दिवस घोषित किए जाने संबंधी मांग की। उनकी इस मांग पर श्रमायुक्त ने प्रस्ताव तैयार कर शासन के निर्णायक प्रेषित किए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। गोष्ठी में सेवायोजक बलराम नरूला द्वारा अपने विचार रखते हुए कहा गया कि जब उद्योग फले फूलेगा तभी श्रमिकों का उत्थान हो सकेगा। हिंद मजदूर सभा के विद्याकांत तिवारी, एस ए एम जैदी, एक्टू राणा प्रताप सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में मुख्य रूप सेअपर श्रमायुक्त श्रीमती सौम्या पांडे , श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव उपमायुक्त, जय प्रताप उपश्रमायुक्त, पंकज सिंह राणा, अजय कुमार मिश्रा आदि के साथ-साथ कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार मिश्रा उपश्रमायुक्त द्वारा किया गया।