होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  2.      
  3. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  4.      
  5. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  6.      
  7. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  12.      
  13. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  14.      
  15. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  16.      
  17. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  18.      
  19. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  20.      
  21. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  22.      
  23. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  24.      
  25. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  26.      
  27. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  28.      
  29. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  30.      
  31. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  32.      
  33. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  34.      
  35. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  36.      
  37. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  38.      
  39. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  पीलीभीत के किसानों द्वारा गन्ने के साथ अदरक की सहफसली खेती-एक कदम नवाचार खेती की ओर
 
पीलीभीत के किसानों द्वारा गन्ने के साथ अदरक की सहफसली खेती-एक कदम नवाचार खेती की ओर
Updated: 5/23/2025 11:25:00 PM By Reporter-

पीलीभीत के किसानों द्वारा गन्ने के साथ अदरक की सहफसली खेती-एक कदम नवाचार खेती की ओर  
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत के प्रगतिशील गन्ना किसानों ने परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए अब गन्ना और अदरक की सहफसली खेती की ओर रुख किया है। यह खेती पूरी तरह मशीनीकृत है और वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही है, जिससे लागत कम और मुनाफा अधिक हो रहा है। आज खुशी राम भार्गव जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत द्वारा सरदार रक्ष पाल सिंह के इमलिया कृषि फार्म का भ्रमण किया। रक्षपाल सिंह द्वारा गन्ना किस्म को. 0118 के साथ सहफसली के रूप मे अदरक की बुवाई की गयी है।
इस प्रणाली के तहत, गन्ने की दो कतारों को 8.5 फीट (लगभग 2.6 मीटर) की दूरी पर लगाया गया है। इस चौड़ी दूरी का उपयोग करते हुए किसान ने गन्ने की दो पंक्तियों के बीच अदरक की बुवाई की है। इससे न केवल भूमि का अधिकतम उपयोग संभव हुआ है, बल्कि अदरक की उपज से अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। खेती पूरी तरह मशीनों की सहायता से की जा रही है-जिसमें बीज रोपण, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण और कटाई सम्मिलित हैं। गन्ने के पौधे की ऊँचाई और अदरक की छाया सहिष्णुता को ध्यान में रखते हुए दोनो फसलों का उचित सामंजस्य बनाया गया है। सिंचाई लाइन मे करने से जल की बचत और उपज की गुणवत्ता में सुधार होगा। सहफसली खेती से खेत में मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और खरपतवारों पर भी नियंत्रण होता है। एक ही भूमि से दो फसलें लेने से कृषक की आय में 40 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि का अनुमान है। अदरक की फसल 7 से 8 महीने मे तैयार हो जाती है जिससे गन्ना कटाई से पहले किसान को नकद आमदनी मिलने लगती है। अदरक की बिक्री से किसान को त्वरित नकदी उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मशीनों के प्रयोग से श्रम की आवश्यकता कम हो जाती है, जिससे लागत में भी कम आती है। गन्ना विकास विभाग, पीलीभीत द्वारा इस पद्धति को बढ़ावा देने के लिए प्रचार प्रसार किया जायेगा सकिसानों को प्रेरित किया जायेगा कि वे इस प्रकार की नवाचारी खेती अपनाकर कम समय में अधिक लाभ प्राप्त करें।
यह पहल पीलीभीत जनपद को समेकित और आधुनिक कृषि प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बना रही है। गन्ना विकास विभाग और चीनी मिल के अधिकारियों ने भी इस मॉडल की सराहना की है और इसे गन्ना किसानो के लिए लाभकारी बताया। इस अवसर पर जनपद के प्रगतिशील गन्ना किसान गुरजीत सिंह, करमजीत सिंह, एल एच चीनी मिल के उपाध्यक्ष गन्ना के. बी शर्मा, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत प्रदीप अग्निहोत्री एल एच चीनी मिल के जोनल इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विकसित कृषि संकल्प अभियान में आईसीएआर अटारी का उल्लेखनीय कार्य
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने दिया ज्ञापन
माह जून 2025से उचित दर विक्रेताओं द्वारा निम्नवत आवश्यक वस्तुओं का वितरण
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न
ब्लॉक क्षेत्र के गांव में रोजगार सेवकों द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा में हो रहा फर्जी बाड़ा लगाया जा रहा सरकार को चूना
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :