विकसित कृषि संकल्प अभियान में आईसीएआर अटारी का उल्लेखनीय कार्य
U-पहले दिन कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम योगी ने 800 किसानों ने प्रतिभाग किया गया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आईसीएआर अटारी जोन-3 के निदेशक डॉ. एसके दुबे ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों ने प्रथम दिवस 1766 गांव का भ्रमण कर किया। द्वितीय दिवस में 1125 गांव का भ्रमण किया गया। डॉक्टर दुबे ने बताया कि इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के 366 विशेषज्ञों ने पहले दिन, 407 विशेषज्ञों ने दूसरे दिन भाग लिया। उन्होंने बताया कि पहले दिन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।जिसमें लगभग 800 किसानों व अन्य विभागों के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया।उन्होंने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी ने लखनऊ एवं अयोध्या जनपदों में कार्यक्रम को दिशा दिया।उन्होंने हर जिले में गठित टीमों में प्रशासनिक अधिकारियों के भागीदारी की सराहना की।उन्होंने कहा कि 1352 प्रथम दिन जबकि दूसरे दिन 1257 जिला जिलों के अधिकारियों ने इस अभियान में शामिल हुए। डॉ दुबे ने बताया कि इस पहले दिन 13 सांसद/विधायक, दूसरे दिन 7 जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि प्रगतिशील किसानों की भागीदारी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि कल सहभागिता की बात करें तो प्रथम दिन 87240 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जबकि दूसरे दिन यह संख्या बढ़कर 101732 पहुंच गई है। उन्होंने बताया इस अभियान में अब तक 1,88,972 लोगों ने भागीदारी दर्ज कराई है।