नये अप्रशिक्षित संविदा कर्मचारी नहीं बना पा रहे बडे़ फाल्ट : केस्को मीडिया प्रभारी
U- शहर में आंधी बारिश फाल्ट से बिजली संकट गहराया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आँधी के बाद शहर में कई जगह पेड़ गिरने के कारण बडे़ फाल्ट हो गए थे लेकिन नये अप्रशिक्षित संविदा कर्मचारी कर्मचारी न तो फाल्ट ढूँढ पा रहे हैं न बना पा रहे हैं
ऐसे में शहर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 2023 में की हड़ताल में निर्दोष निकाले गए 46 केस्को संविदा कर्मचारियों की वापसी के लिए केस्को प्रबंधन ने निर्णय लिया है केस्को मीडिया प्रभारी देवेन्द्र वर्मा ने केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले को फोन कर 46 केस्को संविदा कर्मचारियों की सूची माँगी है केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने कहा कि हम कठिन घड़ी में केस्को प्रबंधन के और कानपुर की जनता के साथ है लिखित आदेश मिलने पर एक घंटे में प्रशिक्षित संविदा लाईनमैन व हेल्पर केस्को प्रबंधन को उपलब्ध करा देगें |