नवगठित मंडल कार्यकारिणी के सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
*आप उस पार्टी के कार्यकर्ता जिसकी सोच और कार्य प्रणाली भारत को सशक्त और विकसित भारत बनाने : प्रिया शाक्य
वरिष्ठ संवाददाता रंजीत पाल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कन्नौज : कन्नौज विधानसभा की नवगठित मंडल कार्यकारिणी के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण,पूर्व सांसद सुब्रत पाठक,जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने सभी मंडलों के मौजूद पदाधिकारियो संबोधित करते हुए उन्हें उनके नवीन दायित्वओ का बोध कराते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आप सभी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी मंडल पदाधिकारी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है आज भारतीय जनतापार्टी के मंडल के पदाधिकारी के रूप में आप सभी को गौरव की अनभूति होनी चाहिए आप एक ऐसी पार्टी के पदाधिकारी है जो पार्टी भारत को विश्व गुरु बनाना चाहती है जिस पार्टी की सोच और कार्य प्रणाली भारत को सशक्त और विकसित भारत बनाने है आप सब ऐसी पार्टी के पदाधिकारी है । कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई भी दी। वही नव नियुक्त पदाधिकारी ने भारत माता जय भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए वही मंचासीन नेताओं ने नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी के साथ फोटो भी खिंचवाई । मौके पर कन्नौज विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पांचो मंडलों के मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।