पीएम का जुलाई के पहले सप्ताह में प्रस्तावित शहर आगमन
- क्षेत्रीय पदाधिकारियों और मॉनिटरिंग टीम की बैठक, शक्ति केंद्रों पर होगी तैयारी और समीक्षा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित शहर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं मॉनिटरिंग टीम की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में संगठन द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों की समीक्षा की जाएगी। 28 जून को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम "मन की बात" को बूथ स्तर पर सुनने की व्यापक तैयारियों पर चर्चा होगी। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी बताया कि बैठक में विशेष रूप से कानपुर महानगर उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण जिलों में शक्ति केंद्र बैठकों में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित शहर कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन एवं जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक बूथ से अधिकतम कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रकाश पाल ने कहा प्रस्तावित जनपद दौरे एवं क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आगमन पर हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है, जिससे कानपुर सहित पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, सुनील तिवारी, मोहित सोनकर, आलोक शुक्ला, पवन पांडे नीतीश जायसवाल,अमित प्रजापति, रामू चंदेल,मलय पांडे,विधि राजपाल,श्रीमती मनु सिंह,सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं मॉनिटरिंग टीम के सदस्य उपस्थित रहे।