तेलियानाला घाट पर हुई मांझी समाज की बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी। नाविक समाज ने चेतावनी दी है कि यदि गंगा में क्रूजों की संख्या और बढ़ाई गई
या गैरमाझी समाज के लोगों को मोटर वोट के संचालन के लाइसेंस दिए गए तो वे आर-पार की लड़ाई के लिए विवश होंगे। बुधवार को यह निर्णय तेलियानाला घाट पर माझी समाज की बैठक में किया गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जो व्यवस्था हमारे पूर्वजों के समय से चली आ रही है वर्तमान में उसके साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। माझी समाज ऐसी किसी भी व्यवस्था का विरोध करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। हमारे बार-बार विरोध के बाद भी गैरमाझी समाज के लोग गुंडई के बलपर नावों का संचालन कर रहे हैं। प्रशासन ऐसे लोगों को दिए गए लाइसेंस तत्काल रद करें अन्यथा हम व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मुख्य रूप से बसंत साहनी दिनेश साहनी रवि साहनी महेश साहनी आशीष साहनी रवि साहनी छेदी साहनी राजकुमार साहनी लोक उपस्थित थे ।