राज्यमंत्री ने केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का किया समापन
*संक्रमण रोग से बचाव, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की दी जानकारी
*विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास प्रदर्शनी का समापन राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, उ0प्र0 संजय सिंह द्वारा गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्कृति विभाग से आये कलाकारों ने थारू नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूहों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी भुवन चन्द्र पंत ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं प्रगति पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा संक्रमक रोग फैलने का कारण एवं बचाव के सम्बन्ध में बताया। स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा टीकाकरण के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने डिपीथिरिया, टिटनेस, काली खांसी, पोलियो, एचपीवी आदि टीकों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जनहित में उपलब्ध कराये जाने वाले टीकों से किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता है बल्कि यह आमजन का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
कार्यक्रम के दौरान मा0 राज्यमंत्री जी द्वारा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या सुुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षय रोग पर विजय प्राप्त करने वाले मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई।
मा0 राज्यमंत्री जी ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि पिछले कुछ वर्षो में स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व उन्नयन हुआ है, आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी मेडिकल कालेज की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवाऐं दें रहे हैं। उन्होंने कहा कि आशा बहनें समाज में लोगों को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, वह घर-घर जाकर आमजन को स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध करा रही हैं, आशा बहनों को ह्दय से शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि 2017 से पूर्व कानून व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में थी, मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।