संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय पीलीभीत ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में सुनीं जनता की समस्याएं।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव एवं जिलाधिकारी जनपद पीलीभीत के ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा तहसील सदर पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। महोदय द्वारा शिकायतों/प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। भूमि-विवाद संबंधी प्राप्त शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर जांचोपरान्त शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।