पहली तिमाही रिपोर्ट में 10.39 फीसदी की राजस्व
बढ़ोत्तरी
U-90 फीसदी से अधिक राजस्व ऑनलाइन मोड से हुआ प्राप्त
U- राजस्व, पंजीकरण और ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में हुई प्रगति
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उप्र परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही की रिपोर्ट जारी कर विभाग की उपलब्धियां गिनाई। सूचना के माध्यम से परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, वाहन पंजीकरण और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में भी बेहतर परिणाम हासिल हुए है। परिवहन विभाग की वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में राजस्व, ई-मोबिलिटी, वाहन पंजीकरण और डिजिटल सेवाओ के अच्छे परिणाम देखने को मिलेे है।
परिवहन विभाग ने अपनी पहली तिमाही रिपोर्ट में ई-मोबिलिटी यानी की (इलेक्ट्रिक ब्हीक्लस के साथ डिजीटल मोड को काफी सराहा गया है। जानकारी के मुताबिक प्रथम तिमाही में 70,770 इलेक्ट्रिक वाहनों को कर एवं शुल्क में ₹255.50 करोड़ की रियायत (छूट) दी गई। वहीं 70,770 ई-वाहनों को जिनमें (ई-रिक्शा, थ्री-व्हीलर), 5,658 इलेक्ट्रिक कारें और 15,434 दोपहिया वाहन भी शामिल है। अकेले जून माह में 23,513 ई-वाहनों को ₹94.70 करोड़ की रियायत प्रदान की गई। अब तक प्रदेश में कुल 12.29 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हो चुके हैं, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा -ईवी बेस वाला राज्य बनने जा रहा है। अप्रैल-जून 2025 की तिमाही में कुल ₹2913.78 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई, जो पिछले वर्ष की सापेक्ष ₹274.22 करोड़ अधिक है। यानी की 10.39 फीसदी की वृद्धि हुई। विभाग ने इस दौरान क्रमिक लक्ष्य का 85.90 फीसदी पूर्ण कर लिया है।
अकेले जून 2025 में ₹830.15 करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ, जो पिछले वर्ष जून की तुलना में 4.10 फीसदी अधिक है। शुल्क वसूली का 90 फीसदी से अधिक राजस्व ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्राप्त होना बताया गया है। ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं से ही ₹84.50 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई। ई-चालान एवं समन शुल्क से ₹30.45 करोड़ वसूले गए। डिजिटल मोड से केवल आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर की सफलता नहीं है, बल्कि नागरिकों को भी डिजिटल सेवा से काफी लाभ मिल रहा है।
उप्र परिवहन विभाग की तिमारी रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें विभागीय राजस्व की बढ़ोत्तरी के बारे में जानकारी दी। वर्तमान समय में परिवहन सेवा केवल विभागीय कार्य नही बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम भी बन चुकी है। उ.प्र. की नीति और तकनीक मिलकर नागरिको की उनकी आंकाक्षाओ के अनुरूप नई दिशा दे रहे है।
- ब्रजेश नारायण सिंह, परिवहन आयुक्त