होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  छह इलाकों में मोबाइल-चेन लूट में शामिल शातिर लुटेरों का एनकाउंटर
 
छह इलाकों में मोबाइल-चेन लूट में शामिल शातिर लुटेरों का एनकाउंटर
Updated: 7/8/2025 12:05:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

छह इलाकों में मोबाइल-चेन लूट में शामिल शातिर लुटेरों का एनकाउंटर 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। में लुटेरों के साथ बर्रा पुलिस की सोमवार तड़के लगभग तीन बजे मुठभेड़ हुई। शातिरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। दोनों लुटेरों के पैर पर गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।पकड़े जाने के बाद शातिरों ने कुछ ज्वैलर्स और मोबाइल दुकान संचालकों के बारे में जानकारी दी है। जो लूट का माल खरीदते बेचते हैं। डीसीपी साउथ के मुताबिक उनके खिलाफ भी कार्रवाई किया जाएगा। मूल रूप से फतेहपुर निवासी धर्मवीर उर्फ राज और ध्रुव उर्फ प्रहलाद शातिर लुटेरे हैं। दोनों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक चोरी, लूट और छिनैती के मामले दर्ज है। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई हुई थी। शातिरों ने नौबस्ता, गुजैनी, बर्रा, गोविंद नगर और चकेरी समेत कई इलाकों में लूट छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। लगभग एक सप्ताह पूर्व बर्रा क्षेत्र में एडवोकेट दयाशंकर साहू की पत्नी स्वीटी साहू से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद से पुलिस टीमें लगाता आरोपियों की तलाश कर रही थी। उनका सीसी टीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गया था। उसी के आधार पर खोजबीन चल रही थी।
रविवार देर रात बर्रा इंस्पेक्टर को व उनकी टीम चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। किसी तरह से पुलिस बची और आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने फिर से फायर किया।
इस बार पुलिस पार्टी की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसके बाद दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।दोनों घायल होकर गिर पड़े। बर्रा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया साथ ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
- दीपेन्द्र नाथ चौधरी डीसीपी साउथ



Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
निजीकरण के असंवैधानिक दस्तावेज का अनुमोदन कराने के समाचार से बिजली कर्मचारियों में आक्रोश
मैट्रोस्टेशनों के नाम वीर क्रांतिकारीयों के नाम पर रखने की मांग
स्टंट बाजों पर लगाई गई कड़ी व्यवस्था, बच के रहना रे बाबा ----
पहली तिमाही रिपोर्ट में 10.39 फीसदी की राजस्व बढ़ोत्तरी
छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान,हाथ में लिखा शोहदे का नाम और नंबर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :