होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति का गांधी सभागार में किया गया आयोजन
 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति का गांधी सभागार में किया गया आयोजन
Updated: 9/2/2025 11:17:00 AM By Reporter-

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति का गांधी सभागार में किया गया आयोजन 
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की कैलेंडर वर्ष 2025 में आठवीं बैठक का आयोजन शनिवार की सांय में गांधी सभागार में हुआ।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन समीक्षा की गई। एआरटीओ द्वारा बताया गया कि 1 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक प्रदेश व्यापी "नो हेलमेट नो फ्यूल" संबंधी विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जनपद के दो पहिया चालकों में हेलमेट लगाने की प्रवृत्ति विकसित की जाएगी। उन्हें हेलमेट का महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में बहुमूल्य जीवन रक्षा हो सकेगी। जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को जनपद के सभी पेट्रोल पंप पर "नो हेलमेट नो फ्यूल" के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाने एवं सभी पेट्रोल पंप स्वामियों एवं संचालकों को निर्देशित करने हेतु पत्र जारी करने को कहा गया कि कोई भी पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट लगाए व्यक्ति चालक को पेट्रोल की बिक्री नहीं करेंगे। 
पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहनों का संचालन कर रहे चालकों के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए जाएं।
उन्होंने जनपद में चिन्हित 27 ब्लैक स्पॉट्स पर ब्लिंकर लाइट लगाने के निर्देश दिए गए ताकि वाहन चालक दूर से ही सचेत हो जाए कि उक्त स्थान दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र है।
 पूरनपुर मार्ग पर बिठौरा कला एवं माला मोड पर हो रही दुर्घटनाओं को नियंत्रित किए जाने हेतु माला मोड पर प्रकाश व्यवस्था किए जाने एवं बिठौरा कला में लिंक रोड का स्लोप कम किए जाने के निर्देश एनएचपीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को दिए गए। एआरटीओ द्वारा बताया गया कि माह अगस्त में सबसे अधिक 07 दुर्घटनाएं जहानाबाद थाना अंतर्गत हुई है जिनमें निसरा, सरदार नगर एवं जतीपुर प्रमुख क्षेत्र हैं। NHAI के साइट इंजीनियर द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र अंतर्गत मार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के 70 मीटर पहले और बाद में रम्बल स्ट्रिप लगा दिए गए हैं। सड़क दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के चेतावनी बोर्ड गति सीमा के बोर्ड कैट्स आई, साइन बोर्ड इत्यादि भी लगाई गये है। 
 जिलाधिकारी द्वारा अनाधिकृत स्कूली वाहनों पर कार्रवाई किए जाने हेतु पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
 बैठक में सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि उनके मार्गों पर ऐसे पेड़ जिनकी वजह से मार्ग की दृश्यता बाधित हो रही है की छँटाई कराई जाए।  मार्ग पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को मार्ग से हटाकर उनको गौशाला भेजा जाए।
 जनपद के प्रमुख चौराहों पर डग्गामार वाहनों के संचालन पर कृत कार्रवाई के बारे में एआरटीओ द्वारा अवगत कराया गया कि अगस्त माह में पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत लगभग 250 वाहनों पर चालान एवं बंद की कार्यवाही की गई तथा जनपद के नौगवां चौराहा, बीसलपुर के बारह पत्थर चौराहा एवं पूरनपुर के सिरसा चौराहा से चलने वाले इन डग्गामार वाहनों को संचालन पूर्णतया बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा हिट एंड स्कीम के अंतर्गत पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि की जानकारी वाले फ्लेक्स बोर्ड सभी पेट्रोल पंप पर लगवाने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए गए जिला अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई भी स्थान जहां पर दुर्घटना होने की संभावना है को यह मानते हुए यथाशीघ्र ठीक कर लिया जाए कि वहां से मुझे स्वयं भी गुजरना है तथा मेरा परिवार भी वहां से गुजर सकता है। सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है इसलिए हमें ऐसी सुधारात्मक कार्रवाई की कोई भी गुंजाइश नहीं छोड़नी चाहिए। जिसमें कोई दुर्घटना होने की संभावना हो।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी  नगर, एआरटीओ, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग के साइट इंजीनियर, नेशनल हाईवे के अपर अभियंता, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, मोर्थ के साइट इंजीनियर, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित सड़क सुरक्षा होल्डर विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
भारतीय किसान यूनियन भानु ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
उड़ान परियोजना के द्वारा किशोरियों के लिए 05 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
अमरिया में जनता दरबार राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सुनी जन समस्याएं,दिए तुरंत समाधान के निर्देश
विशेष टीचर ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :