होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  कुलपति ने झंडारोहण कर किया शहीदों को नमन
 
कुलपति ने झंडारोहण कर किया शहीदों को नमन
Updated: 8/15/2025 11:42:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

कुलपति ने झंडारोहण कर किया शहीदों को नमन
*आजादी के इस पर्व पर देहदान व अंगदान करने वालों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई, इटावा। 
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिक कल्याण निगम के सुरक्षा गार्डों ने कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। तत्पश्चात उन्होंने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया।
अपने प्रथम संबोधन में कुलपति ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें जिम्मेदारी, सेवा और त्याग की प्रेरणा देता है।” उन्होंने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक कर्मियों से मरीजों की सेवा में अनुशासन और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कुलपति ने सभी संकायाध्यक्षों और संकाय सदस्यों से  कहा कि विश्वविद्यालय को परिवार की तरह आत्मीयता से जोड़ने और परस्पर समन्वय स्थापित कर विश्वविद्यालय के विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचाई जाएं, और स्वास्थ्य-जागरूकता अभियान के लिए वरिष्ठ नागरिकों, स्कूल-कॉलेजों, वृद्धाश्रमों एवं अन्य संस्थाओं से जुड़कर आउटरीच कार्यक्रम संचालित किए जाएं।
इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि विश्वविद्यालय के सभी सफाई कर्मियों को अब से “सफाई वीर” के नाम से संबोधित किया जाएगा और सभी को अपने कार्यस्थल की स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
कार्यक्रम में देहदान और अंगदान करने वाले लोगों को सम्मान-पत्र प्रदान किए गए। कुलपति ने उनके इस महादान के प्रति आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल व मिठाई वितरित की।
इस मौके पर प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह, डीन मेडिकल डॉ. आदेश कुमार, सभी संकायाध्यक्ष, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सीएम को मेयर ने दी सफाई, बाेलीं- टेंडर विवाद में मेरा या परिवार का हाथ नहीं
तहसील अमरिया उपजिलाधिकारी को निषाद पार्टी ने सौंपा ज्ञापन |
एकल अभियान के तत्वाधान में थाना अमरिया में हुआ रक्षा बन्धन
एबीडीएम से सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य सेवाओं के एकीकरण को मिलेगी गति
192 दिव्यांग व वरिष्ठजन लाभार्थियों को सहायक उपकरण कराए वितरित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :