वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न पांडेय रामू पांडेय विश्व कीर्ति श्री सम्मान से सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी / नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो (भारत) के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, इसमें वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न पांडेय रामू पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्व कीर्ति श्री सम्मान से सम्मानित किया गया, समारोह में देश भर से सामाजिक, न्यायिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक, आध्यात्मिक और विधि क्षेत्र के विशिष्ट अतिथि शामिल हुए, कार्यक्रम में जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू महासभा, सूचना आयुक्त सुश्री सुधा रानी रेलंगी, हरियाणा राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती उषा प्रियदर्शी, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, जिला जज दशरथ मिश्रा, मुजफ्फरनगर, जिला जज जितेंद्र पाराशर, शाजापुर, जिला जज निहालचंद, पाली, कुलपति प्रो. वेद प्रकाश उपाध्याय, डॉ. ऋचा मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता राकेश तिवारी, रजत शर्मा, पद्मश्री ओलंपियन योगेश्वर दत्त सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे, समारोह की अध्यक्षता 22 देशों के सलाहकार जगतगुरु लामा घ्याछो रिन्पोछे ने की।
|