सीएम को मेयर ने दी सफाई, बाेलीं- टेंडर विवाद में मेरा या परिवार का हाथ नहीं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर निगम में भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी के खेल की जांच के बीच बुधवार को मेयर प्रमिला पांडेय ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मेयर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि नगर निगम में बीते पांच साल में हुए 10 लाख रुपये तक के सभी काम की जांच कराएंगे। इस संबंध में नगर आयुक्त को फोन कर बताएंगे और उनसे रिपोर्ट मांगेंगे।इसके अलावा महानगर में लगी होर्डिंग्स से नगर निगम की क्या आय हुई और कहीं अनियमितता तो हुई, इस संबंध में भी नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगेंगे। मेयर ने कहा कि नगर निगम में टेंडर वगैरह को लेकर जितने मुंह उतनी बातें सुनने में आ रही हैं। इसमें उनका या उनके परिवार की किसी भी सदस्य की संलिप्तता नहीं है।पति की बीमारी के कारण थोड़ा परेशान हूं। उनके स्वास्थ्य में सुधार होते ही जनता की सेवा के लिए फिर उनके बीच मौजूद रहूंगी। भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति का हमने पूरी तरह से पालन किया है। मुलाकात के दौरान मेयर के पुत्र और राज्य विधिज्ञ परिषद के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय भी मौजूद रहे।
|