राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कन्या पूजनका आयोजन
वरिष्ठ संवाददाता हरि ओम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस प्रयागराज।सदाबहार क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय धार्मिक परम्पराओ के प्रति आस्था को प्रोत्साहित करने के साथ ही कन्या पूजन के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यो के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।आयोजन के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में कन्या पूजन किया गया।कार्यक्रम के आयोजक अतुल सिंह शाखा कार्यवाह गोकुल शाखा माधवनगर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओ को शक्ति सम्मान और पवित्रता का प्रतीक माना गया है।कन्या पूजन जैसी परम्पराएं समाज में नारी के प्रति सम्मान और श्रद्धा की भावना को मजबूत करती है।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियो क्षेत्रवासियो एवं श्रद्धालुओ के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह में डॉ.सुशील कुमार सिन्हा पूर्व अध्यक्ष केपी ट्रस्ट अंकित भाग प्रचारक प्रयाग दक्षिण विजय नगर संघचालक माधवनगर प्रहलाद नगर सह संघचालक माधवनगर उग्रसेन नगर कार्यवाह माधवनगर पंकज सह नगर कार्यवाह भारतेन्दु नगर बौद्धिक प्रमुख माधवनगर तथा श्याम सुंदर नगर व्यवस्था प्रमुख सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त अम्बुज अवनीश बीनू अभय श्रीवास्तव दीपक विशाल गुप्ता सचिन द्विवेदी सर्वेश सिंह शैलेश सिंह राजेश सिंह मनोज तिवारी राजू विक्रम एवं गोल्डी सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।मातृशक्ति की ओर से रंजना ललिता कंचन मधु रेखा एवं नम्रता शिमला कीर्ति सहित अन्य महिलाओ की सहभागिता रही।समारोह ने धार्मिक आस्था सामाजिक सहभागिता और भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया।सदाबहार क्लब की ओर से सभी सहभागियों के सहयोग एवं उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया।
|