भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर स्नातक मतदाताओं से मांगे वोट
वरिष्ठ संवाददाता हरिओम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कोंच (जालौन)। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर दिन रविवार को आगामी 23 तारीख को होने वाले चुनाव के मद्देनजर नगर पहुंचे यहां उन्होंने भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए चुनाव में जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प जताया
नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के आवास पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर का क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया इस दौरान पार्टी के नगर इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी ने प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार को गति देने और स्नातक मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशी के पक्ष को पहुंचाने पर जोर दिया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से आगामी चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की उन्होंने स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर समर्थन जुटाने पर जोर दिया इसके बाद विधायक मूलचंद्र निरंजन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी ने नगर में भ्रमण किया और मतदाताओं से मिलकर अपने लिए वोट मांगे। नगर भ्रमण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं तक पहुंचने और चुनाव में प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अनिल कपूर, ओपी कुशवाहा, महेंद्र सोनी, प्रदीप वर्मा, मनीष नगरिया, अनिल वर्मा, राजेश राठौर आकाश राठौर, पंकज राठौर, रामनरेश राठौर, सौरभ राठौर, अंकुर राठौर अखिलेश राठौर, मुकेश राठौर, संजीव राठौर और पवन राठौर समेत तमाम पार्टीजन मौजूद रहे।