एकल अभियान के तत्वाधान में थाना अमरिया में हुआ रक्षा बन्धन
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप के साथ फिरोज़ खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।अमरिया पीलीभीत जनपद पीलीभीत थाना अमरिया व जहांबाद में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एकल विद्यालय अभियान का प्रेरणा दायक कार्यक्रम संभाग ब्रजमंडल,भाग रोहिलखंड, अंचल पीलीभीत के संच अमरिया-जहानाबाद में स्थित थाना अमरिया में एकल विद्यालय अभियान की आचार्य बहनों द्वारा रक्षाबंधन का पावन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर आचार्य बहनों ने थाना अध्यक्ष अमित सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह कार्यक्रम भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सामाजिक समरसता का सुंदर प्रतीक बना।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे अंचल अभियान प्रमुख रामनिवास अंचल गतिविधि प्रशिक्षक राजकुमार एकल विद्यालय अभियान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में स्नेह,संस्कार,सुरक्षा एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाला रहा।