अखिल भारतीय महिला इकाई द्वारा हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l अखिल भारतीय दृढ़ोमर वैश्य समाज की कुरारा महिला इकाई द्वारा बुधवार को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। वैश्य समाज की महिलाओं द्वारा कार्य्रक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री कृष्ण की आरती कर बाल गोपालको पालने में झूला झुलाकर किया गया। तथा केक काटकर उत्सव मनाया गया तथा महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए। इनमें गलत जवाब दो,परिचित कंपनियों को हिंदी नाम से पहचानो, दस सेकेंड में चूड़ी भरो और गिलास उठाओ आदि खेल शामिल रहे।खेल में विजेता टीम की महिलाओं को विनर बैज लगाकर सम्मानित किया गया। कार्य्रक्रम मे महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर रंगारंग बना दिया। महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने सभी महिलाओं का स्वागत किया। तथा जलपान कराकर सम्मानित किया। तथा आभार जताया इस अवसर पर महिला इकाई की महामंत्री सुनीता गुप्ता, संरक्षक मंडल की किरन गुप्ता, व सीमा गुप्ता, उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, आशा गुप्ता,सहित सुषमा गुप्ता, नेहा गुप्ता,नर्मदा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रुचि गुप्ता, चिट्ठी
गुप्ता, गरिमा गुप्ता, निधि गुप्ता, रागनी गुप्ता, रेनू गुप्ता, राधा गुप्ता, रेखा गुप्ता, प्राची गुप्ता, संध्या गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं मौजूद रही।