होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  झूठा है उप्र की योगी सरकार का गौ-सेवा विज्ञापन गो-संसद्
 
झूठा है उप्र की योगी सरकार का गौ-सेवा विज्ञापन गो-संसद्
Updated: 7/27/2026 10:58:00 AM By Reporter- praduman panday

झूठा है उप्र की योगी सरकार का गौ-सेवा विज्ञापन गो-संसद्
-नीति,नीयत और नतीजे' का दावा खोखलाहर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगी गो-आश्रय केन्द्रों की पोल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी (काशी)।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाचार पत्रों में गौ-संरक्षण, संवर्धन और सेवा के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाकर जारी किए गए भारी-भरकम विज्ञापनों को परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज द्वारा स्थापित 'गो-संसद्' ने पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन और छलावा करार दिया है। गो-संसद् ने सरकार के 'नीति, नीयत और नतीजे' के दावों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ने और केवल शहरी आबादी को भ्रमित करने का असफल प्रयास है।पूज्य ज्योतिर्मठ शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा पूर्व में उठाए गए गंभीर प्रश्नों का संदर्भ देते हुए विज्ञप्ति में कहा गया कि गोरक्षपीठ का महंत प्रदेश का मुख्यमंत्री हो, इसके बावजूद राज्य में गौ-वंश की दशा अत्यंत करुण और चिंतनीय बनी हुई है।
जारी विज्ञप्ति में सरकार से सीधे 6 तीखे सवाल और आलोचनात्मक बिंदु उठाए गए हैं:1.निजी गौशाला की फोटो और नस्ल का भ्रम: उत्तर प्रदेश के सरकारी गौ-संरक्षण का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार के पास विज्ञापन में दिखाने के लिए कोई आदर्श सरकारी गौशाला तक नहीं है; उन्हें अपनी निजी गौशाला की तस्वीर लगानी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश की पहचान 'गंगातीरी' नस्ल को दरकिनार कर गुजरात की 'गीर' गाय की फोटो छापना शासन और अधिकारियों की घोर अनभिज्ञता का प्रमाण है।2.गौशाला बनाम यातना गृह (क्रॉस-ब्रीडिंग का खतरा): 7500 से अधिक गौ-आश्रय स्थलों का दावा जमीनी स्तर पर सफेद झूठ है। आपातकालीन आश्रय स्थलों में देशी गायों के साथ जर्सी सांडों को रखा जा रहा है, जिससे नस्ल सुधार के बजाय वर्णसंकरण (cross-breeding) का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। गौ-वंश भूख और प्यास से तड़प-तड़पकर मरने को विवश है।3.कागजी योजनाएं और ग्रीन एनर्जी का ढोंग: 'नंदनी कृषक समृद्धि योजना' और 'नंद बाबा योजना' धरातल पर शून्य हैं। गोबर से ग्रीन एनर्जी और गौ-उत्पाद आधारित उद्योगों के दावे केवल विज्ञापनों तक सीमित हैं। प्रदेश के किसी भी जिले में ऐसा कोई सुव्यवस्थित उद्योग या पावर प्लांट दिखाई नहीं देता।4.आंकड़ों की बाजीगरी: 12 लाख से अधिक गौ-वंश के संरक्षित होने का आंकड़ा पूरी तरह भ्रामक है। यदि जन-भागीदारी और सरकारी अभियान इतने ही सफल होते, तो आज पूज्य गौ-माता सड़कों और खेतों में दर-दर भटकने और दुर्घटनाओं का शिकार होने को मजबूर न होतीं।5.दुग्ध उत्पादन के आंकड़ों में छल: दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को नंबर वन बताने वाली सरकार यह स्पष्ट करे कि इस आंकड़े में हमारी देशी गौ-माता का योगदान कितना है और भैंस तथा जर्सी गाय का कितना?6.मूल प्रश्न पर मौन क्यों? गाय पशु है या माता?: सरकार के विज्ञापनों में इस मूल प्रश्न का कोई उत्तर नहीं है कि राज्य सरकार गाय को केवल एक 'पशु' मानती है या 'माता'? गो-माता को पशु श्रेणी में रखकर उनके संरक्षण का स्वांग रचा जा रहा है जबकि ऐसा करना गोमाता का अपमान है।विज्ञप्ति में स्मरण कराया गया कि सनातन संस्कृति में महाराज दिलीप, महर्षि वशिष्ठ, प्रभु श्री राम और भगवान श्री कृष्ण की पावन परंपरा गौ-सेवा और गौ-रक्षा पर ही आधारित रही है। किंतु वर्तमान सत्ता में शिक्षा और जनमानस से गाय के वास्तविक आध्यात्मिक व सामाजिक महत्व को काटकर दूर कर दिया गया है।उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगी पोल:प्रखर गोसेवाधीश पं. देवेन्द्र पाण्डेय ‘गोपजी’ ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थित सरकारी गौशालाओं की दुर्दशा और सरकार की कुनीतियों का सच उजागर करने के लिए जमीनी स्तर पर वीडियो बनाकर जनता की अदालत में लाया जाएगा। स्थानीय विधायकों और सांसदों के पास जनता के इन सीधे प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं है। सरकार अपने अहंकार का त्याग करे, पूज्य शंकराचार्यों एवं आचार्यों के परामर्श को स्वीकार करे, गाय को तत्काल प्रभाव से 'पशु' की सूची से हटाकर 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दे और विज्ञापनों के माध्यम से जनता में झूठ फैलाना बंद करे।गविष्ठि यात्रा का प्रभाव एवं आगामी विशाल आंदोलन:ज्ञातव्य है कि परमाराध्य पूज्य शंकराचार्य जी महाराज अपनी 81 दिवसीय 'गविष्ठि यात्रा' के माध्यम से पूरी निष्ठा के साथ उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर हाल ही में काशी लौटे हैं। इस व्यापक यात्रा के दौरान उन्होंने 14,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की, लगभग 1,500 जनसभाओं को संबोधित किया और करीब 18 लाख लोगों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया है।इसी क्रम में गो-संसद् द्वारा आगामी दिनों के लिए बड़े अभियानों की घोषणा की गई है:प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में एक 'नोट अभियान' चलाकर 'अभिनव आशीर्वाद गोधाम' की स्थापना की जाएगी।आगामी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर काशी की पावन धरा पर 'विशाल गो-प्रतिष्ठा यज्ञ' का आयोजन होगा।दीपावली के उपरांत प्रदेश के लाखों गाँवों से लाखों गो-वंश को साथ लेकर लखनऊ प्रस्थान किया जाएगा, ताकि गो-माता अपने मुख्यमंत्री पुत्र (योगी जी) के साथ कुछ दिन व्यतीत कर सकें।परमाराध्य शंकराचार्य जी ने गविष्ठि यात्रा में सहभागी, सहयोगी और गौ संकल्पी बने समस्त लोगों को धन्यवादपूर्व आशीर्वाद प्रदान किया है।संलग्न- उप्र सरकार का गौ- विज्ञापन प्रेषक संजय पाण्डेय मीडिया प्रभारी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने थाना न्यूरिया पर सुनी शिकायत,निस्तारण हेतु दिए निर्देश
थाना जहानाबाद में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पीस कमेटी की हुई बैठक
केंद्रीय श्रम संगठनों और किसान मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन 29 जुलाई को
वन महोत्सव के अवसर राजकीय इण्टर कॉलेज अमरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद को दी 569 करोड़ की सौगात
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :